Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी पुलिस ने खेली होली...रंग में सराबोर दिखे अफसर:DCP ने फायर टेंडर से बरसाया रंग, कमिश्नर-DM को बाथ टब में रंग से नहलाया

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट ने गुरुवार को कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आवास पर जमकर होली खेली। इस दौरान IPS, PPS अधिकारियों के साथ सभी कर्मी रंग में डूबे नजर आए। पुलिस कमिश्नर से लेकर सभी डीसीपी को कर्मियों ने बाथ टब में घोले गए रंग में डुबो दिया। इस दौरान महिला आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहीं और लोगों को रंग लगाया। वहीं डीजे पर चल रहे होली के गानों पर पुलिसकर्मी जमकर थिरेक और एक दूसरे को गुलाल से सराबोर करते रहे। पुलिस कमिश्नर आवास पहुंचे डीएम सत्येंद्र कुमार को भी सभी ने बाथ टब के रंग में डुबो दिया। सबसे पहले देखें पुलिस कर्मियों की होली की चार तस्वीरें… डीसीपी गोमती ने फायर टेंडर से फेका रंग सुबह से पुलिसकर्मियों ने रंग खेलना शुरू कर दिया था। सभी टोली बनाकर सीपी के कैंप कार्यालय उनके आवास पहुंचे । यहां सबने सबसे पहले पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को रंग लगाया। इसके बाद होली का हुड़दंग शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चलता रहा। इस दौरान डीसीपी गोमती और डीसीपी वरुणा भी मौजूद रहे। इस दौरान डीसीपी गोमती आकाश पटेल ने फायर टेंडर पर खड़े होकर रंग बरसाए और पुलिसकर्मियों को रंग से सराबोर कर दिया। सीपी को बाथ टब में डुबो दिया पुलिसकर्मियों ने इस दौरान दो बाथ टब में रंग घोलकर रखा था और सभी को उसी में सराबोर किया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले डीसीपी गोमती आकाश पटेल, फिर डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को इस बात टब में डुबो दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ उल्लास के साथ होली खेल रहे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को भी पुलिसकर्मियों ने बाथ टब मी दूनोकर रंग से सराबोर कर दिया। सभी को बधाई, हर्षोउल्लास से मनाएं त्यौहार इस मौके पर सीपी मोहित अग्रवाल ने बताया - पूरे काशी में रंग और होली का माहौल है। यहां रंग भरी एकादशी से होली का त्यौहार शुरू हो गया है। इसके बाद मसाने की होली, काशी विश्वनाथ में फूलों की होली और कल खेली गई। गली मोहल्लों और गांव देहात की होली के सकुशल संपन्न होने के बाद जनता की सुरक्षा में मौजूद रहने वाले पुलिसकर्मियों ने आज होली खेली है। सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं। होली के गानों पर थिरके पुलिसकर्मी इस दौरान डीजे पर बज रहे होली के गानों पर पुलिसकर्मी जमकर थिरेक और एक दुसरे को रंग से सराबोर किया। पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से लेकर सीपी कार्यालय तक रंग से सरोबर दिखाई दिए। पुलिस लाइन मैदान में होली खेलने के बाद सभी सीपी कैंप ऑफिस पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में हाईटेंशन तार गिरा, तीन झोपड़ियां राख:लाखों का अनाज और घरेलू सामान जला, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    प्रयागराज में होली के दूसरे दिन जमकर उड़े गुलाल:लोकनाथ में हुई कपड़ा फाड़ होली, DJ की धुन पर एकसाथ झूमे हजारों युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment