Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में किसान की सड़क हादसे में मौत:बाइक ने मारी टक्कर, होली का सामान खरीदकर लौटते समय हुआ हादसा

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 80 वर्षीय किसान की मौत हो गई। यह घटना मरकड़ा चौराहे के पास हुई। मृतक की पहचान मडकड़ा (मारकंडा) गांव निवासी झगरू भगत (80) पुत्र मंगल भगत के रूप में हुई है। वे पेशे से किसान थे। मंगलवार शाम को वे होली का सामान खरीदने के लिए मरकड़ा चौराहे गए थे और रात में पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से झगरू भगत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएसी-आरएएफ संभालेंगे संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाकों का जिम्मा:रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस कटिबद्ध, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
    Next Article
    आगरा के इस्कॉन में प्राकट्योत्सव पर भव्य अभिषेक:चंद्र ग्रहण के बाद हुआ शुद्धिकरण, फूल बंगला सजा, कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment