Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में महिला की झोपड़ी में आग:गृहस्थी जलकर राख; पड़ोसियों पर लगाया आरोप; ग्रामीणों ने बुझाई आग, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के जरार रम्मन गांव में गुरुवार देर रात एक महिला की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के समय महिला अंदर सो रही थी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। पीड़िता ममता देवी, पत्नी सुनील कुमार, ने बताया कि 26 फरवरी की रात करीब दो बजे वह झोपड़ी में सो रही थीं। अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। वह किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। ममता देवी का आरोप है कि बाहर निकलने के दौरान उन्होंने अपने पड़ोसी संदीप और सतीश को मौके से भागते हुए देखा। उन्होंने आशंका जताई कि आग जानबूझकर लगाई गई है। ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चारपाई, बिस्तर, कपड़े, कूलर, कुर्सी, टेबल, बैग और गेहूं सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। 112 पर दी सूचना, पुलिस ने किया मुआयना घटना की सूचना तुरंत डायल UP-112 आपात सेवा को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग की। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उनके पति गोरखपुर गए हुए थे। उनके लौटने के बाद थाने में विधिवत तहरीर दी गई। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग ममता देवी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा आज
    Next Article
    गाजीपुर में 12 गांवों के 43 दिव्यांग-बच्चों से मिलेंगी राज्यपाल:तेज बुखार के बाद बच्चों में चलने-बोलने की क्षमता खत्म होने के मामलों की जांच तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment