Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सांप डसने से मासूम की मौत:साइकिल से चौराहे जा रही थी तीसरी की छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय छात्रा की सांप के डसने से मौत हो गई। छात्रा साइकिल से चौराहे की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा की पहचान मोहनी देई टोला, चकशामपुर निवासी विनोद राजभर की आठ वर्षीय पुत्री गुड़िया राजभर के रूप में हुई है। गुड़िया गांव के एक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह साइकिल से चौराहे की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, नहीं बच सकी जान सांप के डसते ही परिजनों ने बिना देर किए गुड़िया को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ, एक साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    ‘5 मिनट बोलकर गया…फिर कफन में लौटा बेटा’:झांसी में मां बोलीं- पति ने दूसरी शादी की,10 साल तक अकेले पाला,वो जीने का सहारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment