Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सतीश महाना बोले- पुष्टि के बिना न लिखें खबर:कहा- समाज को भ्रम से बचाना पत्रकारों का काम

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने सदन की कार्यवाही और संसदीय लोकतंत्र की बारीकियों को समझा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मुलाकात की और पत्रकारिता की चुनौतियों व जिम्मेदारियों पर चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्रों से कहा कि डिजिटल क्रांति के दौर में सूचनाएं तेजी से फैलती हैं, इसलिए पत्रकारों को अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि बिना सत्यापन के खबर चलाना समाज के लिए हानिकारक हो सकता है। महाना ने छात्रों को पत्रकारिता में नैतिक मूल्यों और तथ्यों की पुष्टि को हमेशा प्राथमिकता देने की सलाह दी। भ्रमण के दौरान छात्रों को सदन के भीतर संसदीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के नेतृत्व में अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि सदन में जनहित के मुद्दे किस प्रकार उठाए जाते हैं और उन पर चर्चा होती है। छात्रों ने सेंट्रल हॉल और मीडिया गैलरी का भी दौरा किया। उन्होंने देखा कि प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान सदन की कार्यवाही कैसे संचालित होती है और एक विधेयक लंबी चर्चा के बाद कानून का रूप कैसे लेता है। सतीश महाना ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने पत्रकारों के दायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका काम केवल समाचार देना नहीं, बल्कि सत्य और निष्पक्षता के साथ जनहित की रक्षा करना भी है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि यह भ्रमण छात्रों को संसदीय पत्रकारिता के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान को जमीनी स्तर पर समझने के लिए लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था का अनुभव छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. हरिओम कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार श्रीधर अग्निहोत्री और आशीष शर्मा सहित अंतिम वर्ष के 21 छात्र उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में यातायात नियमों पर बड़ी कार्रवाई:564 वाहनों का चालान, 24 वाहन सीज किए गया
    Next Article
    देवरिया में सड़क पर 15 फीट लंबा अजगर दिखा:लोगों ने देखते ही रोकी गाड़ियां, कुछ देर बाद सरसो के खेत में चला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment