Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में नया AUDIO आया सामने:लिपिक से बातचीत में चेक पास कराने की गुहार लगाते दिखे, आर्थिक रूप से परेशान थे

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इस बीच, लगभग 55 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसे जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह एक विभागीय लिपिक संजीव सिंह को फोन कर अपने लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की गुहार लगा रहे हैं। ऑडियो में शिक्षक काफी परेशान और दबाव में दिखते हैं, वे अपने काम में हो रही देरी को लेकर चिंता व्यक्त करते हैं। बातचीत के दौरान शिक्षक आर्थिक परेशानी का भी जिक्र करते हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने अग्रिम भुगतान कर रखा है और उन्हें उस पर ब्याज भी देना पड़ रहा है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है। वहीं, लिपिक की ओर से विभागीय प्रक्रिया और अधिकारियों के निर्देशों का हवाला दिया जा रहा है। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि फाइलों की जांच उच्च स्तर पर होती है और नियमानुसार ही कार्यवाही संभव है। हालांकि, शिक्षक बार-बार अपने काम को प्राथमिकता देने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की तकनीकी जांच कराई जा रही है। साथ ही, संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना से पहले शिक्षक किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है। अब पढ़िए आडियो में बातचीत के अंश… कृष्ण मोहन सिंह- भैया नमस्ते कृष्ण मोहन सिंह मदरसन से। लिपिक संजीव सिंह- बताया तो हम सुबह आए थे एक और लोग साथ थे। कृष्ण मोहन सिंह- हां भैया ओंकार सिंह गए थे। भैया बहुत देख रहे हैं ना बहुत परेशान हैं। संजीव सिंह- क्या करें भैया जो अधिकारी कहेगा उसी हिसाब से चलेंगे न भैया। कृष्ण मोहन सिंह- आप जान ही रह रहे हैं कितना पैसा एडवांस देकर । संजीव सिंह- वह हम समझ सकते हैं आप जिस परेशानी में हैं हम समझ सकते हैं, लेकिन यहां भी कुछ दिक्कत है। इसलिए मैडम कही हैं वह सब आ गए होता तो 26 तारीख को भी फ्री हो गए होते। हम लोग भी खुद टेंशन में हैं। काम को लेकर फाइल से लेकर हर चीज चेक होती है। न केवल हमारा ही नहीं चेक होगा पूरे विभाग का होता है। कृष्ण मोहन सिंह- जान लीजिए भैया कि हम लोगों को सुद देवे के पड़ता। संजीव सिंह- पहली दूसरी तारीख को मिल जाएगा । अगले महीने से मिल जाएगा,अगले महीने से शुरु हो जाएगा। कृष्ण मोहन सिंह- भैया किसी तरह दिलवा दीजिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल से विदेश भागने फिराक में था आरोपी शमशाद:12 जिलों में डेढ़ करोड़ की ठगी, बागडोगरा से फरार होने की फिराक में मास्टरमाइंड
    Next Article
    फतेहपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया, मामले की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment