Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल से विदेश भागने फिराक में था आरोपी शमशाद:12 जिलों में डेढ़ करोड़ की ठगी, बागडोगरा से फरार होने की फिराक में मास्टरमाइंड

    9 hours ago

    1

    0

    गोंडा में विदेश भेजने के नाम पर 200 से ज्यादा लोगों से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड शमशाद उर्फ विवेक उर्फ नरेंद्र पश्चिम बंगाल के बागडोगरा के रास्ते विदेश भागने की तैयारी में था। कोलकाता एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए आरोपी को आज ट्रांजिट रिमांड पर गोंडा लाया जाएगा। जांच एजेंसियों को उसके पास कोलकाता से बागडोगरा और फिर विदेश जाने के टिकट भी मिले हैं, जिससे उसके फरार होने की साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस जांच में सामने आया है कि शमशाद पहले बिहार पहुंचा, वहां से कोलकाता गया और फिर बागडोगरा के रास्ते विदेश निकलने की तैयारी में था। सूत्रों के अनुसार, उसके पास आगे की यात्रा के टिकट भी बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने गोंडा से लेकर बिहार, कोलकाता और पश्चिम बंगाल कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। कोलकाता एयरपोर्ट पर समय रहते कार्रवाई न होती तो आरोपी देश छोड़ सकता था। तीन नाम रखकर 12 जिलों में फैलाया जाल शमशाद ने ठगी का खेल बड़े सुनियोजित तरीके से खेला। पहले अपने असली नाम से, फिर नरेंद्र बनकर यूपी के कई जिलों में और बाद में विवेक बनकर गोंडा सहित 12 जिलों के युवाओं को निशाना बनाया। गोंडा में ही 200 से अधिक लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई। इसके अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, अयोध्या, श्रावस्ती, बाराबंकी, बहराइच और बलरामपुर समेत 12 जिलों में उसका नेटवर्क फैला हुआ था। विदेश भेजने का झांसा देकर युवाओं से पासपोर्ट, वीजा और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। साइबर सेल की पड़ताल से खुला असली नाम इस ठगी की सूचना मिलते ही गोंडा साइबर सेल सक्रिय हो गई थी। साइबर सेल ने ही विवेक का असली नाम शमशाद उजागर किया। विनीत जायसवाल की तत्परता और कोलकाता पुलिस के सहयोग से आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर से हिरासत में लिया गया। एसपी ने बिहार और कोलकाता के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी को उड़ान भरने से पहले ही पकड़ लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पर गोंडा लाएगी पुलिस आज आरोपी को कोलकाता न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोंडा रवाना होगी। गोंडा पहुंचने पर नगर कोतवाली पुलिस के साथ साइबर सेल, एसओजी और सर्विलांस टीम उससे गहन पूछताछ करेगी। पुलिस रिमांड लेकर ठगी की रकम की बरामदगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान पर फोकस करेगी। एक के बाद एक पीड़ित पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस सभी पीड़ितों का विवरण एकत्र कर रही है। अब सवाल यह है कि क्या इस मास्टरमाइंड से पूरी रकम बरामद हो पाएगी और क्या उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोग भी कानून के शिकंजे में आएंगे? फिलहाल गोंडा पुलिस की नजरें इस बड़े ठगी कांड के हर कड़ी को जोड़ने पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR के जरिए मिले 28 साल बाद बिछड़े भाई:रोजगार की तलाश में गए थे, लापता होने पर परिवार ने कई साल तलाश
    Next Article
    देवरिया शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में नया AUDIO आया सामने:लिपिक से बातचीत में चेक पास कराने की गुहार लगाते दिखे, आर्थिक रूप से परेशान थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment