Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांग दंपति ने दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया:न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे, 5 हजार रुपये भी छीने

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में एक दिव्यांग दंपति ने दबंगों पर मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने से परेशान दंपति मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह मामला शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम बैरी दरियाव का है। पीड़िता आरती और उनके पति राजकुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके साथ मारपीट की, घर में घुसकर हमला किया और उनसे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। दंपति के अनुसार, यह घटना 30 अप्रैल को हुई थी, जब वे गांव आए हुए थे। शाम को घरेलू सामान लेने दुकान पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दंपति का कहना है कि वे किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में राजकुमार के पैर में गंभीर चोट आई, जिससे फ्रैक्चर हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह पहले से ही दिव्यांग हैं और ठीक से चल-फिर नहीं सकतीं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मेडिकल जांच और मुकदमा दर्ज कराने की उनकी मांग भी पूरी नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को दंपति पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक और एटीएम पर पुलिस की सघन चेकिंग:कासगंज में संदिग्धों से पूछताछ, सुरक्षा व्यवस्था परखी
    Next Article
    अमेठी में कार से अर्धनग्न अवस्था में मिला शव:दूसरा घायल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पुलिस हिरासत में दोस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment