Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में कार से अर्धनग्न अवस्था में मिला शव:दूसरा घायल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पुलिस हिरासत में दोस्त

    19 hours ago

    2

    0

    अमेठी में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू कार आरा मशिन से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई, दूसरा घायल है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार सीधा कर दोनों युवकों का बाहर निकाला। रामगंज थाना क्षेत्र के कुरंग गांव के पास हुई घटना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस ने युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोस्त के बुलाने पर कार लेकर घर से निकला था जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रतीक दुबे निवासी माधोपुर चिलबिला, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सोमवार रात 11:15 बजे वह सुल्तानपुर के सौरमऊ अपने ननिहाल से दोस्त के बुलाने पर कार लेकर निकला था। देर रात करीब 1 बजे प्रतीक अमेठी जिले के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक आरा मशीन पर रखी लकड़ी की लाट से टकराकर पलट गई। तेज आवाज सुनकर आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे प्रतीक दुबे और उसके साथ मौजूद अनुराग पाल को लोगों की मदद से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुराग पाल घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। कार से अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के अंदर से अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव मिला। मृतक युवक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। वहीं दूसरे घायल युवक ने कपड़े पहन रखे थे। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल में फूट-फूट कर रोने लगे। युवक का शव देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पहले युवक की हत्या की गई और बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस हिरासत में घायल दोस्त पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के साथ मौजूद अनुराग पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग दंपति ने दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया:न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे, 5 हजार रुपये भी छीने
    Next Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:आगरा में पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ा, कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment