Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धमकी और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार:बाराबंकी में11 फरवरी से थे लापता; सफदरगंज से पकड़ा, मेडिकल के बाद जेल भेजा गया

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी पुलिस ने धमकी देने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 11 फरवरी को दर्ज मुकदमे के बाद से वह लापता चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें साथियों समेत सफदरगंज क्षेत्र से हिरासत में लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को जेल भेजते हुए न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपी का संबंध समाजवादी पार्टी से होने के कारण गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आरोपी का मेडिकल परीक्षण बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम उसे अपने साथ लखनऊ लेकर रवाना हो गई। भगोलापुरवा निवासी के खिलाफ दर्ज है केस पुलिस के अनुसार भगोलापुरवा निवासी मनोज यादव उर्फ बबलू के खिलाफ 11 फरवरी को मु0अ0सं0 50/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी परिजनों का कहना है कि मनोज यादव काकोरी में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से निकलने के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। पूरी रात संपर्क न होने पर परिवार ने गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। CCTV और लोकेशन के आधार पर जांच परिवार का दावा था कि मनोज बिना बताए कहीं नहीं जाते और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने तिलक समारोह स्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगालते हुए जांच शुरू की। पुलिस अब जोड़ रही घटनाक्रम की कड़ियां बाराबंकी पुलिस का कहना है कि आरोपी को सफदरगंज इलाके से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। अब जांच टीम तिलक समारोह से लेकर गिरफ्तारी तक के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है, ताकि लापता रहने और गिरफ्तारी के बीच की स्थिति स्पष्ट हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक को सड़क पर बेल्ट से पीटा,VIDEO:गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, 3 नामजद सहित 8 आरोपियों पर मुकदमा
    Next Article
    सपा में दावेदारों से नहीं लेंगे आवेदन:सर्वे के आधार पर ऊपर से तय होंगे प्रत्याशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment