Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक को सड़क पर बेल्ट से पीटा,VIDEO:गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, 3 नामजद सहित 8 आरोपियों पर मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया ढाला के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को लाठी और बेल्ट से पीटा, साथ ही ईंट फेंककर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। घायल युवक को परिजनों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर संजय रेड्डी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल युवक का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने सदर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पैदल जाते समय घेरकर किया अटैक रामगुलाम टोला निवासी रीना श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अमित श्रीवास्तव उर्फ अनु 10 फरवरी की रात करीब आठ बजे दुकान से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और बिना किसी स्पष्ट कारण के मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने डंडों और अन्य वस्तुओं से हमला किया, जिससे युवक बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रीना श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने साहिल सिंह, बंकू, निखिल समेत पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। तीन नामजद सहित कुल आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC के नए नियमों के समर्थन में छात्रों का हंगामा:लखनऊ यूनिवर्सिटी में पुलिस ने घेरा, सड़क पर घसीट-घसीटकर गाड़ी में ठूंसा
    Next Article
    धमकी और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार:बाराबंकी में11 फरवरी से थे लापता; सफदरगंज से पकड़ा, मेडिकल के बाद जेल भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment