Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट:फायरिंग की साजिश करने वाले 2 शूटर्स की गिरफ्तारी के बाद लिखा- बच गए; 3 बार मिलीं धमकियां

    23 hours ago

    1

    0

    बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बीच अमिताभ बच्चन रविवार को फैंस से मिलने बंगले से बाहर आए। इसके बाद उन्होंने सर्वाइवल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की। अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक X अकाउंट से लिखा, सर्वाइव्ड (बच गए)। महानायक की इस पोस्ट को लगातार मिल रहीं धमकियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि गुरुवार सुबह उनके बंगले को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनके घर के बाहर फायरिंग की साजिश रचने वाले दो शार्पशूटर्स गिरफ्तार किए हैं। इन तमाम धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन रविवरा को कड़ी सुरक्षा घेरे में जलसा के मुख्य गेट पर आए और बड़ी संख्या में जुटे फैंस का अभिवादन किया। संडे दर्शन में कड़ी सुरक्षा के बीच अमिताभ हमेशा की तरह शांत नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ते के साथ ऑरेंज, नीले और सफेद रंग के प्रिंट वाली जैकेट और मैचिंग टोपी पहन रखी थी। इस दौरान भी पिछले 2 हफ्तों की तरह बेटे अभिषेक पीछे सतर्क खड़े दिखे। गुरुवार को मिला था तीसरी बार बम से उड़ाने का ईमेल मुंबई पुलिस के मुताबिक, गुरुवार (12 नवंबर) सुबह अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल मिला था। इस ईमेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर समेत कई तारीखों का जिक्र किया गया है। यह एक महीने के भीतर तीसरी बार है जब बच्चन के आवास को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इससे पहले 6 नवंबर को जलसा को बम से उड़ाने का ईमेल मिला था। वहीं, 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए एक ईमेल में भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। फायरिंग की साजिश रचने वाले दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार बम की धमकियों के साथ ही अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की साजिश का भी खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। गैंगस्टर 1984 के सिख विरोधी दंगों पर अमिताभ के कथित बयान को लेकर उन्हें निशाना बनाना चाहता था, हालांकि अमिताभ ऐसा कोई बयान देने से इनकार कर चुके हैं। …………………………….. अमिताभ बच्चन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें अमिताभ के जलसा बंगले के मालिकाना हक पर विवाद:भाई अजिताभ की पत्नी की शिकायत- मेरे नाम रजिस्टर्ड था, जया के नाम ट्रांसफर कैसे हुआ अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' पर विवाद हो गया है। अमिताभ के भाई अजिताभ की पत्नी रमोला ने बंगला जया बच्चन के नाम ट्रांसफर होने पर सवाल उठाया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाद के बीच सेलेब्स छठ पूजा में पहुंचे:राज ठाकरे की आपत्ति के बीच सोनू सूद बोले- एक बिहारी 100 पर भारी, तमन्ना भी छठ के आयोजन में पहुंचीं
    Next Article
    रामायण ने 11 दिन में वर्ल्डवाइड ₹1384 करोड़ कमाए:रविवार को 75 करोड़ कलेक्शन, धुरंधर को पीछे छोड़ा, इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment