Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धूमधाम से निकाली गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती शोभायात्रा:भोगांव विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समाज को दिया एकता का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी शहर में बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। समाज के विभिन्न वर्गों ने महाराजा दक्ष प्रजापति को श्रद्धासुमन अर्पित किए और एकजुटता का संदेश दिया। शोभायात्रा की शुरुआत रॉयल पैलेस, कुरावली रोड से हुई। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगरा गेट चौकी के पास स्थित महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयघोष लगाए और महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों को याद किया। इसमें डीजे साउंड, दो आकर्षक झांकियां और दो सौ से अधिक समाज के लोग शामिल थे। समाज के प्रतिष्ठित सदस्य रमन प्रजापति ने बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति प्रजापति समाज के कुलगुरु हैं। उनकी जयंती समाज के लिए प्रेरणा का पर्व है, जिसका उद्देश्य समाज को संगठित करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास तथा सामाजिक दायित्वों से जोड़ना है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है और समाज के सहयोग से इसे व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। रमन प्रजापति ने विशेष रूप से युवाओं को इस आयोजन से जोड़ने पर जोर दिया। उनका कहना था कि युवा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और भविष्य में भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है जब युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहें और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दें। शोभायात्रा के समापन पर पूर्व आबकारी मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री भी पहुंचे। उन्होंने महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाज के लोगों ने विधायक का स्वागत और सम्मान किया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की बड़ी भागीदारी रही। आयोजकों ने इसे समाज की एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानपुर में ऋण अदा न करने पर कुर्की:डीएम के निर्देश पर राजस्व-बैंक टीम ने अचल संपत्ति कुर्क की
    Next Article
    बलिया में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment