Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोनी CSK के मेंटर बन सकते हैं:संजू सैमसन कप्तानी की रेस में सबसे आगे; कोच फ्लेमिंग ने टीम छोड़ी

    1 day ago

    1

    0

    महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटर बन सकते हैं। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के 18 साल बाद टीम छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक CSK मैनेजमेंट धोनी को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला उनकी सहमति के बाद ही लिया जाएगा। अगर धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े रहना चाहते हैं, तो फ्रेंचाइजी उनके फैसले का सम्मान करेगी। पिछले सीजन घुटने की चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। साथ ही, टीम नए कप्तान की भी तलाश में है और संजू सैमसन इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। आखिरी सीजन में ऋतुराज गायकवाड ने चेन्नई की कप्तानी की थी। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान 45 साल के धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 226 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। उसी फाइनल में उन्होंने आखिरी बार कप्तानी भी की थी। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 133 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 91 में टीम को हार मिली। धोनी की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन… IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 158 कैच भी लपके हैं। कप्तान भी बदल सकता है CSK मैनेजमेंट टीम की कप्तानी में भी बदलाव पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार संजू सैमसन इस भूमिका के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। संजू पहले भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए टीम को प्लेऑफ तक पहुंचा चुके हैं। खराब प्रदर्शन के बाद बदलाव का फैसला CSK का आखिरी IPL खिताब 2023 में आया था। इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया। 2024 में टीम पांचवें स्थान पर रही, 2025 में आखिरी स्थान पर फिसल गई, जबकि 2026 सीजन में आठवें स्थान पर रहकर प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी। 18 साल बाद फ्लेमिंग का साथ खत्म सोमवार को CSK ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टीफन फ्लेमिंग के साथ अलग होने की पुष्टि की। फ्लेमिंग 2009 से टीम के हेड कोच थे और उनकी कोचिंग में चेन्नई ने 5 IPL खिताब जीते। फ्रेंचाइजी ने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। बदानी का नाम नए कोच में शामिल टीम मैनेजमेंट की बैठक में अगले 3-4 महीनों में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट्स पर भी नजर रखने का फैसला किया गया है। चयनकर्ता इन टूर्नामेंट्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे। इसके बाद ही नए हेड कोच, कप्तान और टीम के अन्य बदलावों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी का नाम भी CSK के नए हेड कोच की रेस में शामिल है। --------------------------------------------------- लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… महाराज ट्रॉफी फाइनल में द्रविड़ के बेटे का दोहरा प्रदर्शन, फिर भी टीम हारी राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने महाराजा ट्रॉफी के फाइनल मैच में दोहरा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बेंगलुरु ब्लास्टर्स की ओर से 37 रन बनाए। साथ ही 4 विकेट भी झटके। हालांकि, ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:मानव-मानुष वर्ल्ड नंबर-2 बने,सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग में किसी भी भारतीय खिलाड़ी या जोड़ी की यह अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग
    Next Article
    पंजाबी रेसलर के एक थप्पड़ से WWE चैंपियन बेहोश:जमीन पर गिरा, फिर उठ नहीं पाया; जीतते ही शेरा ने टी-शर्ट उतारकर लहराई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment