Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धान हटाने को कहने पर युवक और चाचा को पीटा:सिद्धार्थनगर में चार लोगों पर जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर के मधुबनी खास गांव में रास्ते के सामने रखा धान हटाने को कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक परिवार के चार लोगों ने युवक और उसके चाचा को पीटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। राजेंद्र प्रसाद गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की शादी 28 नवंबर को तय है। घर के दरवाजे के सामने सफाई कराने के लिए 26 नवंबर को शाम करीब चार बजे उनके बेटे ने पड़ोसी बिजली से उसका कटा हुआ धान हटाने को कहा। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद शिवकुमार, उसकी पत्नी सावित्री, दुर्गेश और छोटू ने उनके बेटे को जातिसूचक गालियां दीं और पीटा। शोर सुनकर राजेंद्र प्रसाद गौतम अपने चाचा जयराम के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि चारों ने उनसे भी गाली-गलौज की और लात-मुक्कों व लाठी-डंडों से हमला किया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से भाग गए। मारपीट में पिता-पुत्र और उनके चाचा को चोटें आईं। मोहाना पुलिस ने 27 नवंबर को शिवकुमार, सावित्री, दुर्गेश और छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सौर्यान को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर पहुंचेंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल:जगह-जगह होगा स्वागत, कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद
    Next Article
    धमकी के बाद धान के पुआल में लगाई आग:पूरा ढेर जलकर राख, प्रतापगढ़ में महिला ने एक परिवार के तीन लोगों पर लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment