Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोपाप धाम में निकली कलश शोभायात्रा:सुल्तानपुर में 19 से 25 मई तक होगा धार्मिक आयोजन, श्रीराम कथा कल से शुरू

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के धोपाप धाम में श्रीराम कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सागर कुटीवा से शुरू होकर तीर्थ स्थल धोपाप पहुंची। आदि गंगा गोमती नदी के तट से जल भरकर आचार्य पंडित राहुल ने कलश पूजन कराया। इसके बाद कलशों को भगवान श्रीराम के मंदिर में स्थापित किया गया। शोभायात्रा में रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और बजरंगबली की झांकी शामिल थी। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर इसमें भाग लिया। कथा के मुख्य संयोजक और धोपाप विकास बोर्ड के अध्यक्ष रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में यह शोभायात्रा संपन्न हुई। मुख्य आयोजक रवीन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन 19 मई से 25 मई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई वर्षों से धोपाप धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आध्यात्मिक वातावरण के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कथा का समापन 25 मई को होगा। इसके बाद रात्रि में तहरी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 26 मई को सुबह 6 बजे से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। रवीन्द्र त्रिपाठी ने कलश शोभायात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के लिए आभार व्यक्त किया। त्रिपाठी ने महिलाओं, क्षेत्रवासियों और सभी श्रद्धालुओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से ही धोपाप का विकास और ऐसे आयोजनों का सफल संचालन संभव हो पाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर तोड़ने की चेतावनी पर करणी सेना का हंगामा:अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर हिंदूवादी नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में महिला पुलिसकर्मियों ने किया योग अभ्यास:तनाव कम करने के लिए SSP की पत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा ने कराया अभ्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment