Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नहीं रुकेगा पेपर लीक:धनंजय सिंह बोले- सख्त कानून और एक समान परीक्षा व्यवस्था जरूरी, छात्रों की मांग मानना सही

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की मांग का सम्मान है, लेकिन इससे पेपर लीक की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से इस मुद्दे पर संयुक्त रूप से ठोस नीति बनाने और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने की मांग की। शनिवार शाम चार बजे धनंजय सिंह एक निजी मैरिज हाल में आयोजित निजी सिक्योरिटी कंपनी के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों की परीक्षाओं में होती रही हैं। इससे सबसे अधिक नुकसान उन छात्रों का होता है, जो वर्षों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं। इनमें किसान, मजदूर और गरीब परिवारों के बच्चे भी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि केवल किसी मंत्री के इस्तीफे से समस्या खत्म नहीं होगी। जरूरत ऐसी व्यवस्था बनाने की है, जिससे पेपर लीक की घटनाएं ही न हों। उनके अनुसार, अलग-अलग एजेंसियों से परीक्षाएं कराने के कारण अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है। धनंजय सिंह ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ मिलकर एक समान परीक्षा व्यवस्था पर विचार करे। उन्होंने कहा कि पिछले 35 वर्षों में उन्होंने सीडीएस या एनडीए जैसी सैन्य परीक्षाओं का पेपर लीक होने की घटना नहीं सुनी। इसलिए सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन के लिए एक विश्वसनीय एजेंसी तय करने और उसकी जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विचार होना चाहिए। पूर्व सांसद ने कहा कि छात्रों ने लंबे समय तक आंदोलन किया, जंतर-मंतर पर धरना दिया और कई कठिनाइयों का सामना किया। सरकार ने उनकी मांग स्वीकार कर उनका सम्मान किया है, जिसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। हालांकि अब अगला कदम ऐसा होना चाहिए कि भविष्य में पेपर लीक की घटनाएं ही न हों। उन्होंने केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने, शिक्षा विशेषज्ञों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान निकालने की अपील की। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी बात शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखनी चाहिए तथा सरकार को भी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि, सीएम को लिखा मांगपत्र
    Next Article
    दुष्कर्म-पॉक्सो आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा:प्रयागराज में पूर्व चेयरमैन के बेटे के आवास पर पुलिस ने मुनादी कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment