Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म-पॉक्सो आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा:प्रयागराज में पूर्व चेयरमैन के बेटे के आवास पर पुलिस ने मुनादी कराई

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट के आदेश पर शाहगंज थाना पुलिस ने हंडिया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के बेटे अनिल जायसवाल के आवास पर धारा 82 के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा की और मुनादी कराई। शनिवार को सिटी जोन के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपी के आवास पर पहुंची। इस दौरान न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के दो आवासों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। आसपास के लोगों की मौजूदगी में मुनादी कराकर आरोपी को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनिल जायसवाल नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 82 के तहत उद्घोषणा की यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय ने आरोपी को तय तिथि पर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यदि वह इसके बावजूद अदालत में हाजिर नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें संपत्ति कुर्क करने सहित अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। अधिकारियों का कहना है कि गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नहीं रुकेगा पेपर लीक:धनंजय सिंह बोले- सख्त कानून और एक समान परीक्षा व्यवस्था जरूरी, छात्रों की मांग मानना सही
    Next Article
    हाथरस में 492 बुजुगओं को मिले सहायक उपकरण:सांसद अनूप प्रधान और दो विधायकों ने दिए 2,656 उपकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment