Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीरेंद्र शास्त्री बोले- मैं राजनीति के मुद्दे पर नहीं बोलता:यूपी में सड़क पर नमाज पर कहा- जो करेगी सरकार करेगी, हम क्या कहें

    5 hours ago

    1

    0

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नवरात्रि की साधना शुरू करने से पहले बुधवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां मदन मोहन मंदिर के दर्शन किए। मदन मोहन मंदिर वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक प्रमुख मंदिर है। धीरेंद्र शास्त्री ने मदन मोहन भगवान के लिए अपने साथ एक माला लेकर आए थे। मंदिर के पुजारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र भेंट किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनीतिक मुद्दे पर बोलने से मना कर दिया। ईद पर सड़क पर नमाज से जुड़े एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा, यह सरकार जो कुछ कहती और करती है, उससे हमारा लेना-देना नहीं है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर उन्होंने कहा- मैं राजनीति के मुद्दे पर नहीं बोलता। शोभायात्रा से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने डोला का पूजन किया 19 मार्च से नवरात्रि और हिंदू नवर्ष शुरू हो रहा है। इससे पहले वृंदावन में सनातनी नव संवत्सर शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा में शामिल होने वाले भगवान के छवि चित्रों का बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान आयोजकों ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। भगवान मदन मोहन के दर्शन करने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शोभायात्रा में शामिल होने वाले डोला का पूजन किया। शोभायात्रा में वृंदावन के प्राचीन 21 मंदिरों में विराजमान भगवान के छवि चित्र को डोला में स्थापित कर निकाला जाएगा। 3 फोटो देखिए… भेदभाव दूर करने के लिए निकाली जाती है शोभायात्रा पूजन-अर्चना करने के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा के अवसर पर वृंदावन की पावन धरा पर भगवान के चल विग्रह डोला निकाले जाते हैं। यह यात्रा भेदभाव, छुआछूत दूर करने के लिए निकाली जाती है। यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि जहां ठाकुर जी विद्यमान हैं, जहां का कण-कण किशोरी जी का रूप हैं, वहां सनातनी एकता के लिए नव संवत्सर पर यह शोभायात्रा निकाली जाती है। …………… ये खबरें पढ़िए- दरोगा भर्ती में 'पंडित' पर बवाल, जान देने पहुंचा भगवाधारी : लखनऊ में भर्ती बोर्ड ऑफिस में घुसा, केरोसीन छिड़का; पुलिसवालों ने पकड़ा लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बोतल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अली लारीजानी की आखिरी तस्वीर आई सामने, बेटे के साथ आ रहे नजर
    Next Article
    नाना-नानी से बच्ची को मिलाने लाए दामाद की हत्या:लखनऊ में 4 सालियों ने कमरे में बंद कर मारा, बचाने आई पत्नी को भी पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment