Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाना-नानी से बच्ची को मिलाने लाए दामाद की हत्या:लखनऊ में 4 सालियों ने कमरे में बंद कर मारा, बचाने आई पत्नी को भी पीटा

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 2 साल की बेटी को नाना-नानी से मिलाने आए दामाद की ससुरालवालों ने हत्या कर दी। आरोप है कि सास-ससुर, चचिया ससुर और सालियों ने मिलकर दामाद को कमरे में बंद कर दिया और जमकर पीटा। इस दौरान उसकी पत्नी बीच-बचाव करती रही, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने। ससुर ने चारपाई का पाया दामाद के सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लखनऊ के आशियाना इलाके की मंगलवार (17 मार्च) रात की है। सेक्टर-आई स्थित मकान नंबर ए-1061 में रहने वाले तीर्थराज सिंह के यहां रविवार (15 मार्च) को नातिन को लेकर बेटी-दामाद आए। वे लोग तभी से यहां रुके थे। मंगलवार रात में खाना खाने के बाद उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी के बाद ससुरालवालों ने वारदात को अंजाम दिया। 2 तस्वीरें देखिए- परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी तीर्थराज सिंह लखनऊ हाईकोर्ट में वकील है। वह आशियाना सेक्टर-I स्थित मकान संख्या ए-1061 में पत्नी सरोज और 5 बेटियों राधा, साक्षी, रत्ना, ज्योति और विधि सिंह के साथ रहता है। 4 साल पहले उसकी मझली बेटी साक्षी ने प्रतापगढ़ के विष्णु यादव से लव मैरिज कर ली थी। तीर्थराज और परिवारवाले बेटी की इस शादी के खिलाफ थे। इसीलिए तीर्थराज, विष्णु से कम बातचीत करते थे। एक पड़ोसी ने बताया- तीर्थराज अपनी गाड़ी में भाजपा का झंडा लगाकर चलता है। दबंग व्यक्ति है। डेढ़ साल पहले दामाद से विवाद होने पर उसे चाकू मारा था। तब भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दामाद के पिता ने थाने में दी शिकायत मृतक विष्णु यादव (30) के पिता छेदीलाल यादव बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ से लखनऊ पहुंचे। उन्होंने आशियाना थाने में लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या ससुराल पक्ष ने मिलकर की है। उन्होंने बताया- विष्णु की शादी करीब 4 साल पहले साक्षी सिंह से लव अफेयर के चलते हुई थी। इसके चलते ससुरालवाले शुरू से ही नाराज थे। शादी के बाद से ही ससुरालवाले गाली-गलौज और मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी दी जाती थी। 15 मार्च को विष्णु पत्नी साक्षी के साथ गांव से लखनऊ में ससुराल आया था। 17 मार्च की रात करीब 11 बजे पुलिस ने फोन पर मुझे हत्या के बारे में बताया। हम लोग जब लखनऊ पहुंचे, तो शव मोर्चरी में मिला। ससुर तीर्थराज सिंह, सास सरोज, चाचा ससुर यज्ञ नारायण उर्फ नन्हे और सालियों ने मिलकर बंद मकान में विष्णु की हत्या की है। पत्नी ने भी मारपीट का खुलासा किया विष्णु यादव की पत्नी साक्षी ने पुलिस को बताया कि उसके परिवारवालों ने पति के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई। बीच-बचाव के दौरान साक्षी को भी चोटें आई हैं। करीब 2 साल पहले विष्णु को साली के अपहरण के आरोप में जेल भेजा गया था। वह एक साल पहले ही जेल से बाहर आया था। इसके बाद ससुर और दामाद के बीच दूरी बढ़ गई थी। साक्षी ने बताया कि उसके पिता तीर्थराज विष्णु को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। कमरे में बंद कर ससुराल वालों ने पीटा विष्णु शादी के बाद पत्नी साक्षी के साथ अपने घर सांगीपुर प्रतापगढ़ में रहता था। उनकी 2 साल की बेटी अर्चिता है। वह साक्षी की जिद पर ही ससुराल आता था। पत्नी के कहने पर ही वह इस बार भी आया था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद करीब 10 बजे उसका ससुर तीर्थराज से झगड़ा हो गया। हाथापाई होने लोगी तो इसमें सास, सालियां और चचिया ससुर भी शामिल हो गए। इस बीच तीर्थराज ने चारपाई के पाए से विष्णु के सिर पर हमला कर दिया। इससे विष्णु का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। भाई बोला- बेटी का लखनऊ में एडमिशन कराना चाहता था रोहित यादव ने बताया- मेरी अपने भाई विष्णु से मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे बात हुई थी। हालचाल लिया था, तब तक सब कुछ ठीक था। रात करीब साढ़े 10 बजे दरोगा का फोन आया कि भाई की हत्या कर दी गई है। भाई लखनऊ में ही सेटल होना चाहता था। बेटी का एडमिशन कराने की कोशिश में लगा था। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें बेटी-नातिन के सामने दामाद को पीटकर मार डाला, सिर पर मारा पटरा, लखनऊ में बेटी की लव मैरिज से नाराज था वकील पिता लखनऊ में वकील ने दामाद को अपनी बेटी और 3 साल की मासूम नातिन के सामने पटरे से पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव कर रही बेटी को भी चोटें आईं। उसकी बेटी ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। घटना मंगलवार देर रात आशियाना इलाके में हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- मैं राजनीति के मुद्दे पर नहीं बोलता:यूपी में सड़क पर नमाज पर कहा- जो करेगी सरकार करेगी, हम क्या कहें
    Next Article
    लखनऊ से 3 पूर्व यूक्रेनी सैनिक पकड़े:म्यांमार में आतंकियों को ट्रेनिंग देने का आरोप, एयरपोर्ट से NIA ने उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment