Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tiger Shroff फायरिंग केस में गैंगस्टर Anil Pandit की संलिप्तता की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

    18 minutes ago

    1

    0

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में अमेरिका से कथित तौर पर गिरोह चलाने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित प्रमुख संदिग्ध के रूप में सामने आया है। पुलिस हरियाणा और दिल्ली में जबरन वसूली तथा लक्षित हमलों के एक दर्जन से अधिक मामलों से जोड़कर उसकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस दिल्ली में दर्ज कई मामलों में उसकी कथित संलिप्तता की जांच कर रही है।इनमें एक मशहूर पंजाबी गायक के जिम के बाहर हुई गोलीबारी की घटना भी शामिल है। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला पंडित अमेरिका से अपना नेटवर्क संचालित करने और भारत में शूटरों के साथ समन्वय करने के संदेह के घेरे में है। श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में तीन कथित शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।इनमें दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। उन्हें कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सक्रिय शूटरों की जानकारी भी जुटा रही है और गिरोह के साथ उनके संभावित संबंधों की जांच कर रही है।पुलिस सूत्र ने बताया कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए करीब 10 टीम तैनात की गई हैं। जांचकर्ता सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट की भी पड़ताल कर रहे हैं, जिसमें पंडित ने कथित तौर पर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों को धमकी दी थी। पुलिस दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में गोलीबारी तथा जबरन वसूली के कई मामलों से अनिल पंडित के कथित संबंधों की जांच कर रही है।सूत्र ने बताया कि दिल्ली के पश्चिम विहार में गायक गुरु रंधावा से जुड़े एक जिम के बाहर हुई गोलीबारी की जांच के दौरान भी पंडित का नाम सामने आया था। आरोप है कि यह आपराधिक नेटवर्क विभिन्न राज्यों, खासकर दिल्ली में सक्रिय शूटरों से संपर्क करने के लिए मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करता है। जांचकर्ता इसमें शामिल लोगों की भूमिका, हथियारों के स्रोत और शूटरों को संभावित रूप से दी गई आर्थिक मदद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।जांच के सिलसिले में पुलिस तिहाड़ और मंडोली जेलों में बंद उसके संदिग्ध सहयोगियों से भी पूछताछ कर सकती है। जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या आरोपियों ने दिल्ली में और हमले करने की योजना बनाई थी। एक कथित ऑडियो क्लिप कई मीडिया मंचों पर व्यापक रूप से प्रसारित हुई है।इसमें 32 वर्षीय पंडित को कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ काम नहीं करने की चेतावनी को नजरअंदाज किया था। इस क्लिप में पंडित कथित तौर पर सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने की मांग करता सुनाई देता है। सलमान खान पर 1998 में एक काले हिरण का शिकार करने का आरोप है।बिश्नोई समुदाय में काले हिरण को पवित्र माना जाता है। कथित ऑडियो में पंडित धमकी देता सुनाई देता है कि यदि सलमान खान ने माफी नहीं मांगी तो फिल्म जगत की उन अन्य हस्तियों को भी निशाना बनाया जाएगा, जो सलमान के करीबी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश: Delhi Police की Crime Branch करेगी कॉजपा नेताओं के मामले की जांच
    Next Article
    Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment