Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC Martyr's Day: कोलकाता में ममता बनर्जी की बड़ी रैली, दिल्ली में बागी NCPI सांसदों ने किया शक्ति प्रदर्शन

    7 hours ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बिड़ला तारामंडल में '21 जुलाई शहीद दिवस' रैली आयोजित की। यह रैली 1993 में लेफ्ट फ्रंट सरकार के दौरान एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए यूथ कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की याद में की गई थी। शहीद दिवस कार्यक्रम के लिए TMC समर्थक कोलकाता में जमा हुए, और एक समर्थक ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर भरोसा जताया। समर्थक ने कहा टीएमसी फिर जीतेगी। मैं दीदी का समर्थन करता हूं। इस बीच, शहीद दिवस पर कोलकाता में बोलते हुए TMC सांसद सौगत रॉय ने 1993 की घटना को याद किया और बताया कि उस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ममता बनर्जी ने किया था।इसे भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद विवाद पर Bangladesh में भारी बवाल, BJP MLA Sourav Sikdar के लिए मांगी मौत की सज़ारॉय ने एएनआई को बताया उस समय, ममता बनर्जी के नेतृत्व में वोटर पहचान पत्र की मांग को लेकर निकाले जा रहे जुलूस पर कोलकाता में सरकारी पुलिस ने फायरिंग की थी। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे। ममता बनर्जी तब से ही उस घटना की याद में शहीद दिवस मनाती आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी शहीदों के लिए बहुत दुखी होने का दिखावा करती थीं, फिर भी उन्होंने मनीष गुप्ता को मंत्री बनाया। मनीष गुप्ता उस समय गृह विभाग के प्रधान सचिव थे और उन्हीं के आदेश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई गई थी। चुनाव हारने के बाद भी, उन्होंने उन्हें मंत्री से भी ऊंचा दर्जा दिया। घोष ने आरोप लगाया, सबसे अहम बात यह है कि उन्होंने सुशांत चटर्जी आयोग की रिपोर्ट को सालों तक दबाए रखा और उसे सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। आखिर, इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता को उनकी पार्टी में शामिल किया गया, मंत्री बनाया गया और यहां तक ​​कि मंत्री से भी ऊंचा दर्जा दिया गया।इसे भी पढ़ें: असहमति जताना अपराध नहीं, दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की ममता बनर्जी ने की निंदाइस बीच, NCPI में शामिल हुए बागी TMC सांसदों ने दिल्ली में राजघाट जाकर इस मौके को याद किया। बागी TMC सांसद और NCPI नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि वे 1993 में पुलिस फायरिंग में मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को याद करने के लिए राजघाट गए थे। बंद्योपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि 1993 में ज्योति बसु सरकार के समय पुलिस फायरिंग में यूथ कांग्रेस के 13 बेगुनाह कार्यकर्ता मारे गए थे। हम उसी घटना के विरोध में 21 जुलाई को शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं। अब हम NCPI नाम की एक नई पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसलिए, हमने राजघाट आकर उन शहीदों को याद करने का सोचा। एक और बागी TMC सांसद और NCPI नेता, काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों की बात सुनकर ही सांसद नई पार्टी में शामिल हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया Medanta Hospital शिफ्ट करने का प्रस्ताव, जल्द आएगा विस्तृत Order
    Next Article
    Jantar Mantar Violence: 120 पुलिसकर्मी घायल, DCP Anand Mishra बोले- जांच के लिए SIT गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment