Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tonk News: टोंक में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, 60 साल की महिला को डायन बताकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

    1 hour from now

    1

    0

    Tonk Superstition Case: टोंक के बरौनी थाना क्षेत्र के देवली गांव में अंधविश्वास से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 60 साल की संतोष देवी को कथित तौर पर डायन बताकर बेरहमी से पीटने का आरोप है. परिवार के मुताबिक गांव के करीब 8 से 9 महिला और पुरुषों ने लाठी-डंडों से बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की. आरोप है कि हमलावरों में पीड़िता के रिश्तेदार भी शामिल थे. गंभीर रूप से घायल संतोष देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के करीब तीन दिन बाद उनके बेटे शंकर लाल ने बरौनी थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मारपीट की वजह, आरोपियों की भूमिका और घटना के दौरान मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. मामले ने अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्ता कराने का दिया झांसा, कट्टा दिखाकर महिला के हाथ-पैर बांधे, घर में अराम से डकैती कर बदमाश फरार
    Next Article
    ड्रग्स के खिलाफ राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रीगंगानगर में 169 करोड़ के मादक पदार्थ जलाए

    Related क्राइम Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment