Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

    1 hour ago

    1

    0

    अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने देश में स्वीकार किए जाने वाले शरणार्थियों की संख्या 17,500 तक सीमित करने की योजना बनाई है और इनमें अधिकतर दक्षिण अफ्रीका के श्वेत नागरिक होंगे। प्रशासन ने मंगलवार को कांग्रेस को इसकी जानकारी दी। इस कदम से उस शरणार्थी कार्यक्रम का स्वरूप और अधिक बदल जाएगा, जो कभी दुनिया भर में युद्ध और संघर्ष से भागने वाले लोगों के लिए अमेरिका में सुरक्षित पनाह का रास्ता माना जाता था।कांग्रेस को भेजे नोटिस में प्रशासन ने कहा कि श्वेत दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को उनकी जमीन जब्त किए जाने और अन्य प्रकार के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है तथा अमेरिका आने पर उनके आसानी से यहां की मुख्यधारा में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी सरकार बार-बार इस दावे को खारिज करती रही है कि ‘अफ्रीकानर्स’ देश में उत्पीड़ित अल्पसंख्यक हैं। अफ्रीकानर्स मुख्य रूप से डच और फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों के वंशज हैं और दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद व्यवस्था के दौरान उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।रंगभेद 1948 से 1994 तक चला। ट्रंप प्रशासन ने शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए करीब 50 करोड़ डॉलर खर्च करने की योजना भी बताई है। शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए लंबे समय से काम कर रहे संगठनों ने कार्यक्रम को एक बार फिर मुख्य रूप से श्वेत दक्षिण अफ्रीकियों तक सीमित करने की आलोचना की है।उल्लेखनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल तय करते हैं कि कितने शरणार्थियों को देश में प्रवेश दिया जाएगा। 1980 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत औसतन 92,000 लोग हर साल अमेरिका आए हैं। ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल शुरुआत में यह सीमा 7,500 तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 17,500 कर दिया गया था।वहीं, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने अपने अंतिम वर्ष में 1,25,000 शरणार्थियों को स्वीकार करने का लक्ष्य रखा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी
    Next Article
    संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment