Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Trump On France Protests| दिल्ली में लाठी नहीं चली, फ्रांस में क्यों आग लगी?

    8 hours ago

    1

    0

     देश की राजधानी दिल्ली में प्रोटेस्ट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी वाले थोड़ा डाउन हुए तो अब कांग्रेस वाले गर्म हो गए। बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के जरिए शक्ति प्रदर्शन की कोशिश हुई। बीते तीन दिनों से दिल्ली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दिल्ली पुलिस ने  ना लाठी चलाई ना टियर गैस छोड़ी। सिचुएशन को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से हैंडल किया। दिल्ली से 6,565 किलोमीटर दूर पश्चिमी यूरोप के देश में पिछले कई दिनों से अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।  फ्रांस से लेकर जर्मनी में भी इसी तरह से प्रोटेस्ट हो रहे हैं। वहां की पुलिस प्रोटेस्ट को कैसे हैंडल करती है? अगर आप देखेंगे तो जंतर-मंतर वाले खुद कांप जाएंगे। जर्मनी से आई कई तस्वीरों में नजर आया कि फ़िलिस्तीन के समर्थन में वहांप्रदर्शन हो रहे हैं। मगर वहां की पुलिस का रुख दिल्ली पुलिस जैसा कतई नहीं दिखा। जर्मन पुलिस ने उपद्रवियों पर रत्ती भर भी रहम नहीं दिखाया। हैरानी की बात यह है कि पश्चिमी देशों में इस कार्रवाई को न तो कोई 'आपातकाल' कहता है और न ही यूएन को मानवाधिकारों का उल्लंघन दिखता है। यही हाल फ्रांस का भी है, जहां शिक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले एक महीने से जजों का प्रदर्शन जारी है, जिसे वहां सख्ती से दबाया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: इधर पुतिन-ट्रंप ने हाथ मिलाया, उधर रूस ने आधे यूक्रेन में अंधकार लायापेरिस की पुलिस प्रदर्शनकारियों से कैसे निपटती हैरिस में प्रदर्शनों को दबाने के लिए 'BRAV-M' नाम की मोटरसाइकिल-सवार पुलिस यूनिट सड़क पर उतरती है, जो अपनी अत्यधिक आक्रामकता और सीधे लाठीचार्ज के लिए जानी जाती है। सड़कों पर ताबड़तोड़ लाठियां, आंसू गैस के धमाके और रबर बुलेट्स (LBD) का खुला इस्तेमाल होता है। जिसे हमारे यहां 'पुलिसिया बर्बरता' और 'इमरजेंसी' करार दे दिया जाता, उसे पेरिस में कानून-व्यवस्था कहा जाता है। 12 अक्टूबर की सुबह दक्षिणी फ्रांस के एक मिडिल स्कूल में 14 साल के एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें प्रिंसिपल और एक टीचर घायल हो गए। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश कई हफ़्तों से छात्रों के हिंसक दंगों, आगज़नी और स्कूल स्टाफ़ पर हमलों से जूझ रहा है। गोलीबारी की यह घटना मार्सेले के पास ऑबग्ने में जोसेफ-लाकानल मिडिल स्कूल में सुबह करीब 10 बजे हुई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, नौवीं कक्षा का छात्र 12-गेज की शिकार वाली शॉटगन लेकर स्कूल की इमारत में घुसा। बताया जा रहा है कि उसने बंदूक गिटार केस में छिपा रखी थी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली प्रिंसिपल के शरीर के निचले हिस्से में लगी, जबकि 37 साल की एक महिला टीचर भी घायल हो गईं।इसे भी पढ़ें: Western Sanctions के बीच US से Nuclear Talks को तैयार Iran, NPT पर भी घेराकिसी भी पीड़ित को जानलेवा चोट नहीं आई और इस घटना में किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुँचा। खबर है कि पुलिस के आने से पहले स्कूल के एक स्टाफ सदस्य ने छात्र से हथियार छीन लिया और उसे काबू में कर लिया। संदिग्ध को तुरंत हिरासत में ले लिया गया, जबकि अधिकारियों ने एक क्राइसिस सेंटर बनाया और छात्रों के लिए मनोवैज्ञानिक मदद का इंतज़ाम किया। घटना के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। ऑबग्ने के मेयर जीन-पियरे स्क्विलारी ने संदिग्ध को एक शांत स्वभाव का छात्र बताया और कहा कि उसके पिता ने हाल ही में शिक्षकों से मिलने का अनुरोध किया था। यह साफ़ नहीं है कि इसमें कोई निजी शिकायत या अनुशासन से जुड़ा विवाद शामिल था या नहीं। पुलिस ने कहा कि इस गोलीबारी का देशव्यापी छात्र विरोध प्रदर्शनों से कोई संबंध होने का सबूत नहीं मिला है, क्योंकि स्कूल पर नाकेबंदी का कोई असर नहीं पड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमिग्रेशन जांच में घिरीं Ilhan Omar, Search Warrant लेकर घर पहुंचे Federal Agents
    Next Article
    SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में 14 खामियां:सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने बताया- कोर्ट फीस ₹220 कम दी, पेज गायब, खड़गे का आईडी कार्ड धुंधला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment