Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Udhayanidhi Stalin 49 वर्ष के हुए, पिता MK Stalin ने दी वैचारिक छलांग लगाने की सीख

    20 hours ago

    1

    0

    द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन शुक्रवार को 49 साल के हो गए। द्रमुक युवा शाखा के सचिव ने पार्टी अध्यक्ष और पिता एम. के. स्टालिन से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उदयनिधि ने इस अवसर वेपेरी में सुधारवादी नेता और द्रमुक के वैचारिक प्रेरणा-स्रोत ई.वी. रामासामी पेरियार की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटीं।उन्होंने इसके अलावा पार्टी के संस्थापक सी.एन. अन्नादुरई और और पूर्व मुख्यमंत्री एवं दादा एम. करुणानिधि के स्मारकों की देखभाल करने वाले कर्मियों के कल्याण हेतु सहायता प्रदान की। एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बेटे को बधाई देते हुए कहा कि समय ने उन्हें विचारों से समृद्ध तमिल समाज के भविष्य की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि उसे ‘दृष्टि भ्रम’ के चलते भटकने से बचाया जा सके। द्रमुक अध्यक्ष ने कहा, ‘‘युवा शाखा को मैंने पार्टी की जीवन-शक्ति के रूप में संवारा है और उसके वैचारिक कार्यों में अब केवल गति की नहीं, बल्कि एक बड़ी छलांग की आवश्यकता है।आपके काम से ही आपकी पहचान बननी चाहिए! कड़ी मेहनत से आगे बढ़ें, आदर्शों के रास्ते पर चलें, और विचारधारा की जीत में ही अपने जीवन की सफलता पाएं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kiren Rijiju ने विपक्ष के आरोपों को नकारा, Lok Sabha और Rajya Sabha में पेश होंगे जरूरी बिल
    Next Article
    संसद सुरक्षा उल्लंघन: UAPA आरोपी Manoranjan D की जमानत पर Delhi High Court में 22 दिसंबर को सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment