Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC के नए नियमों का विरोध:क्षत्रिय करणी सेना ने कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी, DM के न मिलने से हुए नाराज

    5 hours ago

    1

    0

    UGC के नए नियमों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां DM कार्यालय पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ज्ञापन लेने DM के न आने से प्रदर्शन करने पहुंचे लोग नाराज हो गए। DM ऑफिस पर किया प्रदर्शन क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नेतृत्व में UGC के नए नियमों का विरोध करने और इस बिल को वापस लेने की मांग करते हुए मथुरा कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने DM ऑफिस पर पहुंच कर जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने कहा कि इस बिल को तत्काल वापस लिया जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन मथुरा पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत,लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम एक ज्ञापन सौंपा। DM चंद्र प्रकाश सिंह के ज्ञापन न लेने आने पर क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और DM से न मिलने की बात कही। बिल में विसंगति और भेदभाव ज्ञापन देने पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने बताया कि UGC के नए नियमों को लेकर लाए गए बिल के विसंगति और भेदभाव है। हमें किसी को न्याय मिले इससे आपत्ति नहीं लेकिन हमको भी न्याय मिलना चाहिए। इस बिल को वापस लेने के लिए 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। इस बिल के जरिए असंवैधानिक निर्णय लिया गया है अगर यह होगा तो सामान्य वर्ग का आदमी जाएगा कहा। जन प्रतिनिधि वोट की भाषा नहीं समझते क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने जन प्रतिनिधियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह केवल वोट की भाषा समझते हैं। 140 सांसद सामान्य वर्ग से हैं तब भी यह बिल पास हो गया। यह दुर्भाग्य है कि हमारे सांसद विरोध में बिल पास होता है और यह बोलते भी नहीं है। इन सांसदों को उखाड़ फेंकना भी हमको आता है। क्षत्रिय करणी सेना भी बनाएगी राजनीतिक पार्टी इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री द्वारा राजनीतिक दल बनाने की घोषणा का स्वागत और समर्थन देने की बात कहते हुए क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि वह भी जल्द राजनीतिक पार्टी बनायेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी में महिला पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण व्यव्हार है। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वह समस्त क्षत्रिय करणी सेना के लोगों से कहते हैं कि ऐसे लोग जहां मिलें इनको सबक सिखा दो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से 5 दिन पहले युवक ने किया सुसाइड:झांसी में पत्थर पर लिखा- दोस्त ने मेरी मंगेतर से संबंध बनाए, पेड़ पर लटका मिला
    Next Article
    शिक्षामित्र पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:अफेयर के शक में सिर में किया था तमंचे से फायर, लूट दिखाने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment