Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC-NET की इंग्लिश-कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द:NTA ने माना पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं; एग्जाम की नई तारीखें जारी

    14 hours ago

    1

    0

    UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। NTA ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था। NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था। री-एग्जाम के लिए दोबारा फीस नहीं ली जाएगी शिकायतों के बाद बनी थी समिति NTA ने बताया कि कई शिकायतें मिलने के बाद एक समिति बनाई गई थी। समिति ने पेपरों में कई तथ्य संबंधी, टाइपिंग और अनुवाद की गलतियां पाईं। इसमें नाम गलत होना, किताबों के नाम बिगड़े हुए होना, सवालों का गलत तरीके से लिखा जाना, व्याकरण और विराम चिह्नों की गलतियां भी शामिल थीं। समिति ने यह भी पाया कि पहले पूछे जा चुके सवालों में से एक बड़ी संख्या दोबारा पूछी गई थी। NTA ने रविवार सुबह ही यूजीसी-नेट के 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इन तीन सब्जेक्ट्स की आंसर-की जारी नहीं की गई थी। लगातार विवादों में रहा है NTA NTA पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है। इसी साल 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एजेंसी ने 21 जून को री-एग्जाम कराया था। 2024 में भी NEET का पेपर लीक हुआ था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… CBI बोली- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई:NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। NTA के एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करने के दौरान ही सवाल याद कर लिए थे। CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में यह दावा किया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंकिमचंद्र के वंशज का आरोप-सोनिया ने वंदेमातरम् का अपमान किया:बिना शर्त माफी मांगें; कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत रोकने कहा था
    Next Article
    बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत:दीपके बोले- सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला, इंसाफ दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment