Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine ने Russia के Ryazan तेल रिफाइनरी पर दागे ड्रोन और मिसाइलें

    13 hours ago

    1

    0

    यूक्रेन ने रूस की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। मॉस्को और कीव के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ये हमले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को लेकर हुआ संक्षिप्त संघर्षविराम समाप्त हो गया है।इस बीच, अमेरिका के साथ तनाव भी बढ़ रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने बृहस्पतिवार तड़के मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में स्थित रियाजान क्षेत्र की एक तेल रिफाइनरी पर बड़ा हमला किया। मंत्रालय के अनुसार, हवाई रक्षा प्रणालियों ने रिफाइनरी को निशाना बनाकर दागी गई यूक्रेन की चार ‘फ्लेमिंगो’ मिसाइलों और 69 ड्रोन को मार गिराया।हालांकि, ड्रोन के मलबे से रिफाइनरी में आग लग गई। यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर पुष्टि की कि यूक्रेन ने रात में किए गए हमले के दौरान रियाजान स्थित तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Illinois Hindu Temple साजिश पर MEA सख्त, प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने सुरक्षा मांगी
    Next Article
    सऊदी अरब में उड़ानें रद्द होने से फंसे Umrah Pilgrims, भारत ने मक्का में शुरू किया कंट्रोल रूम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment