Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमेश की पत्नी बोलीं- डर के रहेंगे तो गीदड़ कहलाएंगे:शूटर गुड्‌डू बमबाज, अरमान, साबिर फरार, तीन साल बाद शाइस्ता-जैनब कहां

    10 hours ago

    1

    0

    24 फरवरी 2023 : यूपी की सबसे बड़ी सनसनी उमेश पाल हत्याकांड। माफिया अतीक अहमद की साजिश पर शूटरों ने सरेआम उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों को गोलियों से भून दिया। हत्याकांड के बाद यूपी की सियासत में भूचाल आ गया। ऑपरेशन अतीक की शुरुआत हुई और माफिया का कुनबा नेस्तनाबूद हो गया। माफिया तो मिट्‌टी में मिला ही साथी गैंग आईएस-227 को उखाड़ फेंका गया। हालांकि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर 5 लाख के इनामी गुड्‌डू मुस्लिम उर्फ गुड्‌डू बमबाज, अरमान और साबिर अब तक फरार हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फात्मा और अतीक की बहन आयशा नूरी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार हैं। अब 24 फरवरी 2026 की तारीख है तो सवाल तो उठने ही हैं। उमेश पाल की याद में उनकी पत्नी भाजपा नेता जया पाल कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। दैनिक भास्कर ने जया पाल से खास बातचीत की … जानिये जया पाल ने क्या कहा- सवाल : माफिया अतीक के शूटर 5-5 लाख के इनामी गुड्‌डू मुस्लिम उर्फ गुड्‌डू बमबाज, अरमान और साबिर अब तक फरार हैं। आप भाजपा नेताओं अफसरों से गिरफ्तारी को लेकर सवाल नहीं करतीं। जवाब : सवाल उठाती हूं लेकिन जो भी घटना हुई है मुख्यमंत्री ने मुझे न्याय दिलाया है। मैं अपनी कार्यवाही कर रही हूं। पुलिस अफसरों से संपर्क में हूं। मुकदमे की पैरवी अच्छी तरह कर रही हूं। सरकार से मांग करूंगी कि जो शूटर फरार हैं उन्हें भी वैसी सजा मिले जैसे अतीक का हर्श हुआ। सवाल : शूटरों के साथ शाइस्ता परवीन, जैनब भी फरार हैं, ऐसे में डर नहीं लगता। जवाब : देखिए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हम लोग कट्‌टा बम वाले तो हैं नहीं। न्यायालय से लड़ाई लड़ रही हूं। हिंदू बहुत ही सौम्य विचार का होता है। कट्‌टर नहीं होता। जैसे राजू पाल हत्याकांड के बाद मेरे पति ने 18 साल मुकदमे की पैरवी की। वह बराबर अतीक को चोट देते रहे। मुझे भी न्याय मिलेगा। आज मेरा परिवार अधूरा हो गया। इसकी सजा अतीक को मिली ही न। सवाल : आप राजनीति में आईं। विधायक, सांसद और मेयर के टिकट के लिए प्रयास किया। अब कहां से चुनाव लड़ने की तैयारी है। मुख्यमंत्री जिस प्रकार से मुझे न्याय दिए हैं। मैं चाहती हूं कि मुझे आगे भी आशीर्वाद दें। मुझे भी संरक्षण दें और मैं उस पर खरी उतरूंगी। सवाल : राजू पाल की हत्या के बाद पूजा पाल विधायक बनीं, उनके नक्शेकदम पर राजनीति में आप भी कुछ बनना चाहती हैं। जवाब : पूजा पाल का मैटर कुछ और था मेरा मैटर कुछ अलग है। मैं राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की पत्नी हूं। जिन्होंने कभी संघर्षों में लोभ लालच नहीं पाली। मैं भी अपने पति के संघर्ष को देखते हुए आगे बढ़ना चाहती हूं। मैं अपने समाज को लेकर आगे बढ़ूंगी। सवाल : पूजा पाल पहली बार शहर पश्चिमी से विधायक बनीं। आप भी यहीं से चुनाव लड़ेंगी क्या। जवाब : मुझे नहीं पता पूजा पाल कहां से क्या करेंगी। बाकी महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) हैं। भाजपा जहां से जिसे उतारेगी वह लड़ेगा। सवाल : अपनी बात रखने के लिए सीएम से मुलाकात करेंगी, शूटरों की गिरफ्तारी के लिए। जवाब : सीएम से मेरी मुलाकात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है। कहा है कि आप डर के मत रहिये। मुझे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो जरूर जाऊंगी। सवाल : उमेश पाल की ऐसी कौन सी बात जो जिंदगी भर याद रहेगी। जवाब : उनकी हर एक बात मुझे जीवन भर याद रहेगी। उन्होंने कहा कि शेर की तरह लड़ो और शेर बनो, डर के रहोगे तो गीदड़ कहलाओगे। मैं भी वही चाहती हूं कि शेर की पत्नी हूं शेर ही बनूं। कभी भी डर के नहीं रहना और झुक के नहीं रहना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 65 हजार 'नेवर पेड' उपभोक्ता:ओटीएस योजना के बाद कनेक्शन कटेंगे, आरसी की कार्रवाई होगी
    Next Article
    सोनभद्र में बलवंत यादव और चार साथियों को उम्रकैद:यूपी-बिहार सीमा पर अपहरण गिरोह चलाने के मामले में अदालत का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment