Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 65 हजार 'नेवर पेड' उपभोक्ता:ओटीएस योजना के बाद कनेक्शन कटेंगे, आरसी की कार्रवाई होगी

    12 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में बिजली विभाग 'नेवर पेड' उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाएगा। ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना समाप्त होने के बाद ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे और उनके खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) की कार्रवाई भी की जाएगी। जिले में कुल 41 विद्युत उपकेंद्र हैं, जिनसे 4 लाख 35 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें से 80 हजार 200 से अधिक उपभोक्ता 'नेवर पेड' श्रेणी में आते थे, जिन्होंने कभी भी अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था। यह विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। बिजली विभाग द्वारा चलाई गई ओटीएस योजना के तहत लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर अपने बकाया बिल का भुगतान किया है। हालांकि, अभी भी करीब 65 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद से कभी भी बिल जमा नहीं किया है। विभाग अब ओटीएस योजना की अंतिम तिथि तक इन उपभोक्ताओं का इंतजार करेगा। इसके बाद भी जो उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर की जाएगी। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है, वे ओटीएस योजना का लाभ उठाकर जल्द से जल्द अपना बकाया चुका दें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के पेड यूट्यूबर्स पर अफवाह फैलाने का आरोप:गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सपा में वापसी की खबरों पर कहा
    Next Article
    उमेश की पत्नी बोलीं- डर के रहेंगे तो गीदड़ कहलाएंगे:शूटर गुड्‌डू बमबाज, अरमान, साबिर फरार, तीन साल बाद शाइस्ता-जैनब कहां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment