Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों पर एक और FIR:कोर्ट की अवमानना का मामला, मर्डर के 3 साल बाद भी शूटर पुलिस की गिरफ्त से दूर

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया। हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पांच-पांच लाख के इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्‌डू बमबाज, अरमान और साबिर पर एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज हुआ है। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, उन्होंने खुद वादी बन एफआईआर दर्ज कराई है। कोर्ट से वारंट आदि जारी होने के बाद भी शूटर सरेंडर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अदालत की अवमानना मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। गुड्डू मुस्लिम निवासी चकनिरातुल चकिया थाना खुल्दाबाद, अरमान पुत्र शमीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग सिविल लाइंस प्रयागराज और साबिरपुत्र नसीम निवासी मरियाडीह थाना धूमनगंज के खिलाफ धूमनगंज थाने में 2/3 गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह कर रहे हैं। इनके विरुद्ध 12 जून को न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन यह तीनों बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सके। इसके बाद 13 नवंबर 2025 को न्यायालय ने 83 बीएनएसएस का आदेश निर्गत किया। जिसके अनुपालन में तीनों बदमाशों के घर पर मुनादी कराई गई। बावजूद इसके तीनों बदमाश न तो न्यायालय और न ही विवेचक के समक्ष आत्मसमर्मण किया। इसी मामले में तीनों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। धूमनगंज प्रभारी अमरनाथ राय ने 24 अक्तूबर 2024 को थाने में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर समेत कुल 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। बता दें कि 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल हत्याकांड ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के शूटरों ने अधिवक्ता उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर पर बम व ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल 24 फरवरी को पति की याद में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में होली पर 600 करोड़ के कारोबार का अनुमान:‘वोकल फॉर लोकल’ के असर से बाजार में स्वदेशी रंगों की धूम, रंग, पिचकारी और मिठाइयों की बिक्री में उछाल
    Next Article
    वृंदावन में चल रही भागवत कथा:रवि भैय्या बोले भागदौड़ की जिंदगी में लालच, तनाव बढ़ रहा, समाधान के लिए करें नाम जप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment