Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में चल रही भागवत कथा:रवि भैय्या बोले भागदौड़ की जिंदगी में लालच, तनाव बढ़ रहा, समाधान के लिए करें नाम जप

    14 hours ago

    1

    0

    जोधपुर के साधक परिवार के रवि भैय्या 22 से 28 फरवरी तक वृंदावन धाम के परिक्रमा मार्ग स्थित आनन्द धाम गौडीय आश्रम में भागवत कथा कर रहे हैं। आनंद स्वरूप केला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में शहर के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल है। कथा का प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। साधक परिवार के रवि भैय्या ने प्रथम दिन की कथा में श्रीमद भागवत कथा के महात्म्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा भागवत कथा श्रवण से पाप नष्ट होते हैं, मन शुद्ध होता है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। यह महाभारत काल से चली आ रही परंपरा है, जो आत्मा को मोक्ष का मार्ग दिखाती है। रोज कथा सुनने से जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने उदाहरण स्वरूप राजा परीक्षित की कथा का जिक्र किया, जिन्होंने मात्र 7 दिनों की कथा से मुक्ति पाई। दैनिक जीवन पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा आज की भागदौड़ में तनाव, क्रोध और लालच आम हैं। भागवत सुनकर मन शांत होता है, परिवार में सुख आता है। यदि कभी क्रोध आए तो राधे राधे, हरे कृष्ण नाम जप करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों पर एक और FIR:कोर्ट की अवमानना का मामला, मर्डर के 3 साल बाद भी शूटर पुलिस की गिरफ्त से दूर
    Next Article
    वाराणसी में खिलाड़ियों ने मेडल का किया बहिष्कार:संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे खिलाड़ियों ने कहा, पहले ग्राउंड सहीं कराएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment