Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमेश पाठक अध्यक्ष और अनिल शर्मा बने महासचिव:अलीगढ़ में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के 41 राउंड की गिनती के बाद देर रात आए नतीजे

    3 hours ago

    1

    0

    दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम गुरुवार रात घोषित कर दिए गए। कड़े मुकाबले के बीच उमेश कुमार पाठक ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, वहीं अनिल कुमार शर्मा महासचिव चुने गए हैं। 41 राउंड की लंबी मतगणना के बाद जैसे ही चुनाव अधिकारियों ने नतीजों का ऐलान किया। कचहरी परिसर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने नवनर्विाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। ​सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी वोटों की गिनती निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह होल्कर और नवरत्न गुप्ता ने बताया कि बुधवार को हुए मतदान में कुल 2290 अधिवक्ताओं में से 87.90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बार सभागार में मतगणना शुरू हुई। कांटे की टक्कर रही अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुमार पाठक, सत्येंद्र सिंह चौहान और कैलाश बाबू गुप्ता के बीच शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं, महासचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी, जो अंत तक बरकरार रही। ​उमेश पाठक ने मारी बाजी ​रात करीब 8:30 बजे चुनाव अधिकारियों ने अंतिम परिणाम जारी किए। अध्यक्ष पद पर उमेश कुमार पाठक को कुल 629 मत मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कैलाश बाबू गुप्ता (542 मत) को 87 वोटों से पराजित किया। इस पद पर सत्येंद्र सिंह चौहान को 426, रनवीर सिंह जादौन को 201 और मनोज कुमार शर्मा को 143 वोट मिले। अनिल शर्मा की एकतरफा जीत ​महासचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्हें कुल 858 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र सिंह यादव को 644 और राजीव कुमार मल्होत्रा को 489 मत प्राप्त हुए। अनिल शर्मा 214 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। ​ये बने कार्यकारिणी के नए पदाधिकारी ​अन्य प्रमुख पदों पर भी स्थिति साफ हो गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ठा. नरेंद्र सिंह (612 वोट) ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश शर्मा (1133 वोट) सबसे अधिक मतों से जीते। कोषाध्यक्ष पद पर सुमन लता वर्मा (804 वोट) विजयी रहीं। इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर लखन सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर राहुल वर्मा और संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर सोनू कुमार शर्मा को चुना गया है। ​वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों पर मतदान नहीं हुआ, क्योंकि यहां निर्धारित संख्या (6-6) के सापेक्ष केवल 5-5 नामांकन ही हुए थे। इनमें गुलाब राय भागिया, मनोज कुमार सक्सेना, वेद प्रकाश वार्ष्णेय, विवेक कुमार, अनीता कुमारी, गगन कुमार सिंह और लक्ष्मी सैनी समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। ​बार और बेंच में सामंजस्य बनाना पहली प्राथमिकता ​जीत के बाद नवनर्विाचित अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वकीलों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाने, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग सुधारने का वादा किया। वहीं, नवनर्विाचित महासचिव अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के कल्याण के साथ-साथ कचहरी परिसर में जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं को दूर कराना उनकी प्राथमिकता होगी। ​मतगणना के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। परिणाम घोषित होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दीपक बंसल और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 बेड के रजिस्ट्रेशन पर चल रहा बड़ा सेटअप:बिना लाइसेंस पैथोलॉजी और एक्स-रे, अलग-अलग बिल्डिंग में भर्ती मरीज; CMO बोले- जांच कराएंगे
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा आज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment