Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव की गोशाला में भूख-प्यास से 4 गोवंशों की मौत:CVO के निरीक्षण में मिलीं खाली चरहियां, NGO पर पशु क्रूरता अधिनियम में FIR

    17 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सरोसी ब्लॉक के थाना गांव स्थित वृहद गोसंरक्षण केंद्र में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि समय पर चारा और पोषाहार नहीं मिलने से चार गोवंशों की मौत हो गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) के औचक निरीक्षण में गोशाला की अव्यवस्थाएं उजागर होने के बाद संबंधित एनजीओ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से गोशाला की बदहाल व्यवस्था की खबरें सामने आने के बाद 29 जुलाई को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंशों की चरहियां खाली मिलीं। आरोप है कि पशुओं को सड़े-गले मक्के का अवशेष खिलाया जा रहा था, जबकि हरे चारे और पोषक आहार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। चार गोवंश मृत मिले, शवों को नोच रहे थे कुत्ते निरीक्षण के दौरान चार गोवंश मृत मिले। शिकायत के अनुसार, उनकी मौत भूख और प्यास के कारण हुई। मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार भी नहीं कराया गया था और उनके शवों को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। इस स्थिति पर सीवीओ ने गंभीर आपत्ति जताई। मई से एनजीओ के जिम्मे था संचालन शासन के निर्देश पर 1 मई से गोसंरक्षण केंद्र के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी लखनऊ स्थित पूजा श्रम सहकारी संविदा एवं निर्माण समिति लिमिटेड को सौंपी गई थी। निरीक्षण के बाद सीवीओ ने एनजीओ संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। एनजीओ के खिलाफ FIR दर्ज थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर संबंधित एनजीओ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी से आज से उड़ेंगी 10 नई फ्लाइट:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा का सफर आसान, 3 एयरलाइंस ने उड़ान बढ़ाई
    Next Article
    कानपुर में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश के आसार:धूप निकलने से उमस बढ़ेगी, शाम को गरज के साथ बरसात होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment