Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी से आज से उड़ेंगी 10 नई फ्लाइट:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा का सफर आसान, 3 एयरलाइंस ने उड़ान बढ़ाई

    16 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आज एक अगस्त से वाराणसी एयरपोर्ट से एक-दो नहीं सीधे 10 नई उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है। नई उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और विजयवाड़ा जैसे बड़े शहरों के लिए आने-जाने में आसानी होगी। इन उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस सबसे अधिक उड़ानें बढ़ाने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से वाराणसी से मुंबई के लिए दो नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही दिल्ली के लिए भी एक अतिरिक्त उड़ान शुरू की जाएगी। इससे दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों को समय के अनुसार उड़ान चुनने का बेहतर विकल्प मिलेगा। कारोबार और नौकरी के सिलसिले में इन दोनों शहरों के बीच आवागमन करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। आकासा एयर वाराणसी से बेंगलुरु के बीच नई उड़ान शुरू करेगी। यह उड़ान हर दिन संचालित होगी। बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए यह राहत की बात है। पिछले दिनों दक्षिण भारत के शहरों के लिए सीधी उड़ान कम होने से यात्रियों को परेशानी होने लगी थी। इसी तरह इंडिगो एयरलाइन विजयवाड़ा के लिए नई उड़ान शुरू करेगी। इससे दक्षिण भारत का एक और शहर से काशी का सीधा कनेक्ट हो जाएगा। कुल मिलाकर आज से 10 नई उड़ानें हवाई अड्डे से जुड़ जाएंगी। रोजाना 22 फ्लाइट, 44 उड़ान मौजूदा समय की बात करें तो वाराणसी हवाई अड्डे पर हर दिन 22 विमानों का आना और 22 विमानों का जाना होता है। इस तरह कुल 44 उड़ानों का संचालन हो रहा है। नई उड़ानों के जुड़ने के बाद यह आंकड़ा 54 तक पहुंच जाएगा। इससे हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पहले 84 उड़ानें रोजाना थीं यह भी बता दें कि साल की शुरुआत में वाराणसी से हर दिन करीब 84 उड़ानों का संचालन होता था। रोजाना 10 से 12 हजार यात्रियों की आवाजाही होती थी। लेकिन हवाई ईंधन के रेट बढ़ने से धीरे-धीरे उड़ानों की संख्या घटती गई। मौजूदा समय में यह संख्या घटकर 44 उड़ानों तक सिमट गई थी। इस बारे में वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि नई उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। काशी में सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ेगी। अधिकारियों द्वारा आने वाले दिनों में और भी नई उड़ानें शुरू होने की संभावना जताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 39 घंटे में कुंडल लूट का खुलासा:पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, साथी फरार
    Next Article
    उन्नाव की गोशाला में भूख-प्यास से 4 गोवंशों की मौत:CVO के निरीक्षण में मिलीं खाली चरहियां, NGO पर पशु क्रूरता अधिनियम में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment