Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बर्तन दुकान से पीतल का घंटा चोरी:चोर ई-रिक्शा से फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बालूघाट स्थित नए गंगा पुल के पास एक बर्तन की दुकान से दिनदहाड़े पीतल का घंटा चोरी हो गया। चोर ई-रिक्शा से फरार हुआ और यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। गंगाघाट क्षेत्र के बालूघाट, नए गंगा पुल के पास स्थित गणेश बर्तन भंडार पर एक युवक ई-रिक्शा से पहुंचा। उसने मौका देखकर दुकान के बाहर रखा पीतल का घंटा उठाया और तुरंत ई-रिक्शा पर सवार होकर वहां से फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। दुकानदार को चोरी की जानकारी होने पर उसने फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध युवक स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसके बाद दुकानदार ने फुटेज सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से अपील की कि यदि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति कहीं नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या उन्हें दें। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। चोर के आने-जाने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, दुकानदार ने भी पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध शस्त्र फैक्ट्री के दो संचालकों को 10 साल कैद:अमरोहा में अदालत ने दोनों हिस्ट्रीशीटरों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    बंडा नगर पंचायत चेयरमैन-ईओ में तकरार:बिना टेंडर बना दिया कूड़ा निस्तारण टीन शेड, चेयरमैन बोले- डेढ़ साल पहले टेंडर होने पर भी अटके प्रोजेक्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment