Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बंद मकान से लाखों के जेवरात-नकदी चोरी:चोरों ने केवल कीमती सामान उठाया, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर मोहल्ले में एक बंद मकान से हजारों की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों ने दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। अंबेडकर नगर निवासी दीपक शुक्ला ने बताया कि सोमवार रात वह अपने पुराने मकान में ताला लगाकर नए मकान में चले गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का मुख्य दरवाजा खुला और ताला टूटा देखा दीपक शुक्ला ने बताया कि घर के भीतर रखी अलमारी का निचला दरवाजा टूटा हुआ था और उसमें रखा सामान गायब था। चोरों ने केवल कीमती जेवरात और नकदी को निशाना बनाया, जबकि घर में रखे कपड़े सुरक्षित रहे। चोरी हुए सामान में एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झुमकी वाले बाला, एक जोड़ी झाला, तीन जोड़ी पायल, एक नथुनी, दो अंगूठियां, दो कील, एक चेन, दो जोड़ी बिछिया और सोने के कंगन शामिल हैं। इसके साथ लगभग तीन हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए। अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर बीघापुर थानाध्यक्ष राजपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की टीमें संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई, पेशी पर जाने के बाद हुआ था गायब
    Next Article
    बीमार ससुर के खाते से दामाद ने उड़ाए 32 लाख:अनूपशहर में पत्नी पर रिवॉल्वर ताना, चेकबुक हड़प कर पर्सनल लोन कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment