Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीमार ससुर के खाते से दामाद ने उड़ाए 32 लाख:अनूपशहर में पत्नी पर रिवॉल्वर ताना, चेकबुक हड़प कर पर्सनल लोन कराया

    3 hours ago

    1

    0

    रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक शातिर दामाद ने अपने 70 वर्षीय बीमार और चलने-फिरने में लाचार ससुर के साथ करीब 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर डाली। आरोपी ने न सिर्फ ससुर का मोबाइल सिम और चेकबुक हड़पी, बल्कि उनके नाम पर लाखों का पर्सनल लोन भी करा लिया। जब बेटी को भनक लगी और पैसे वापस मांगे,तो आरोपी ने रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​ ऐसे बुना धोखाधड़ी का जाल ​पीड़ित अनिल कुमार शर्मा (70) मोहल्ला पोखर के निवासी हैं और लंबे समय से बीमार हैं। उनकी बेटी स्वाति शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति दीपक (निवासी ग्राम रिवाडा,जहांगीराबाद) ने साजिश के तहत पिता का वह मोबाइल नंबर और सिम हासिल कर लिया, जो बैंक खाते में रजिस्टर्ड था। 60 ट्रांजेक्शन और लाखों का लोन ​आरोपी दीपक ने ससुर के फोन से नेट बैंकिंग एक्टिवेट की और 20 नवंबर 2021 से 17 अप्रैल 2023 के बीच कुल 60 बार में 17,69,250 रुपए अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में ट्रांसफर कर लिए।इतना ही नहीं,शातिर दामाद ने कागजों में हेरफेरी कर ससुर के नाम पर 7.53 लाख रुपए का पर्सनल लोन भी पास करा लिया। लोन की किस्तें (करीब 20 हजार रुपए महीना) भी ससुर के ही खाते से कटती रहीं। ​तहरीर के मुताबिक, दीपक ने ससुर को धोखे में रखकर चेकबुक पर साइन कराए। इसके बाद ​कुलदीप नाम के परिचित के खाते में 1.05 लाख भेजे।​रविंद्र नाम के व्यक्ति के खाते में 2 लाख ट्रांसफर किए।​ अलग-अलग चेकों के जरिए कुल 7.09 लाख रुपए नगद बैंक से निकाल लिए। जब बेटी स्वाति और ससुर अनिल शर्मा को इस बड़ी जालसाजी का पता चला, तो उन्होंने दीपक से अपने पैसे वापस मांगे। परिवार को जान से मारने की धमकी आरोप है कि दीपक ने पैसे देने के बजाय अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। ​ अनूपशहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बंद मकान से लाखों के जेवरात-नकदी चोरी:चोरों ने केवल कीमती सामान उठाया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    रामपुर में महिला ने पिया टॉयलेट क्लीनर:पति ने अस्पताल में कराया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment