Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में हादसा, 10 फीट उछलकर गिरे लोग, VIDEO:तेज स्पीड पिकअप डिवाइडर से टकराई, बच्ची-ड्राइवर की मौत

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर लगते ही तेज झटका लगा और पिकअप चकनाचूर हो गई। इससे पिकअप में पीछे खड़े 3 लोग हवा में 6 फीट उछले और 15 फीट आगे जा गिरे। ड्राइवर का स्टेयरिंग से टकराकर सिर फट गया। उसकी पिकअप के अंदर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर के पीछे बैठी 3 साल की बच्ची की भी जान चली गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा (UPIDA) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बांगरमऊ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 224 पर हुआ। अब जानिए पूरा मामला औरास थाना क्षेत्र के अरसेम गांव में मोनू रहता है। मोनू अपने परिवार शिवमूर्ति (32), मुंशीलाल (40), महक (8) और शिक्षा (3) के साथ होली पर पिकअप से फरीदाबाद से उन्नाव लौट रहा था। पिकअप को अचलगंज के गांव सतकू खेड़ा के रहने वाला अशोक कुमार (30) चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अचानक ड्राइवर स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप डिवाइडर में जा घुसा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर के पास आता है। फिर अचानक अगले पहिए डिवाइडर के ऊपर चढ़ जाते हैं। इसके बाद पिकअप डिवाइडर की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में पीछे बैठे युवक हवा में उछलकर डिवाइडर के बीच में जा गिरे। एक युवक करीब 15 फीट आगे गिरा, जबकि 2 युवक 10 फीट आगे गिरकर तड़पने लगे। एक युवक पिकअप की बॉडी फटने से उसके पिछले टायर के पास गिर गया। कुछ देर बाद वह हिम्मत करके उठा और मदद के लिए शोर मचाने लगा। पिकअप के बाहर तक बहने लगा खून सूचना पर यूपीडा टीम क्रेन और एंबुलेंस लेकर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू किया। इस दौरान ड्राइवर अशोक कुमार पिकअप के इंजन और स्टेरिंग के बीच में फंसकर पिच्चा हो गया। पिकअप में बाहर तक उसका खून बहने लगा। कटर से पिकअप को काटकर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर और 3 साल की खुशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, 4 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप को हटवाकर ट्रैफिक शुरू कराया। पिता बोले- बेटा फरीदाबाद से लौट रहा था ड्राइवर अशोक कुमार के पिता सुरेश ने बताया- बेटा फरीदाबाद से लोडर वाहन चलाता था। वह होली पर घर आ रहा था। उनके साथ बाकी लोग भी लौट रहे थे। सुबह हादसा हो गया। हमें पुलिस ने कॉल कर बेटे के घायल होने की सूचना दी थी। यहां आया तो बेटे की लाश मिली। अशोक 2 भाइयों में बड़ा था। ड्राइवरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में बहू के अलावा एक तीन साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। वहीं, शिक्षा (2) पुत्री मोनू दो बहनों में सबसे छोटी थी। शिक्षा के माता-पिता और उसकी बड़ी बहन भी पिकअप में थे, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की मोजैक डिफेंस स्ट्रैटजी से परेशान हो रहे US-इजरायल... जानिए क्या कहा एक्सपर्ट ने
    Next Article
    काशी में गंगा के बजड़े पर जोगीरा, VIDEO:होली में बाबा किए हैं बवाल...लोक गायकों ने होली की फुहार में नेताओं को भिगोया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment