Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महिला का शव फांसी पर लटका मिला:एक दिन पहले मायके आई थी, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर मोहल्ले में हुई, जहां महिला अपने भाई के घर आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान 50 वर्षीय राम रति पत्नी राजेश, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना अजगैन के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने भाई राम दास के इंद्रा नगर स्थित घर आई थीं। परिजनों के अनुसार, वह सामान्य दिख रही थीं और उन्होंने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। घटना के समय राम रति घर में अकेली थीं। उनके भाई राम दास और भाभी दवा लेने के लिए बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने राम रति का शव कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया। परिजनों ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतका के दो बेटे हैं, जिनमें 30 वर्षीय राम लखन और 20 वर्षीय सुगवीर शामिल हैं। मां की आकस्मिक मौत की खबर सुनकर दोनों बेटे भी मौके पर पहुंचे। परिवारजनों का दुख देखकर वहां का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पापा आज ट्रॉफी हाथ में है, आप साथ नहीं हो':रिंकू सिंह का इमोशनल पोस्ट, लिखा- आपका सपना पूरा हो गया, काश आप पास होते
    Next Article
    गोरखपुर में CM से माता-पिता के साथ मिले SP संभल:कार्ड देकर आने के लिए किया आमंत्रित, 28 मार्च को IPS अंशिका वर्मा से होगी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment