Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM से माता-पिता के साथ मिले SP संभल:कार्ड देकर आने के लिए किया आमंत्रित, 28 मार्च को IPS अंशिका वर्मा से होगी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को माता-पिता के साथ मुलाकात की। इस दौरान अपनी शादी का कार्ड देकर सीएम को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात के दौरान एसपी के परिवार का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही शादी समारोह में आने का आश्वासन भी दिया। सीएम सोमवार को गोरखपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। मंदिर में एसपी की परिवार समेत गोपनीय मुलाकात हुई। जिसकी फोटो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फोटो में एसपी अपने माता-पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके पिता सीएम को शादी का कार्ड देर रहे हैं। राजस्थान में 28 मार्च को होगी शादी संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की 28 मार्च को शादी है। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 28 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है। दोनों की पहली मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कृष्ण कुमार बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में महिला का शव फांसी पर लटका मिला:एक दिन पहले मायके आई थी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सोनभद्र में आदिवासी महिला की जमीन कब्जा करने का आरोप:सोनभद्र कोर्ट ने चोपन इंस्पेक्टर को पिता-पुत्र पर FIR करने के दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment