Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:तीन बच्चों को छोड़कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के दरियार खेड़ा सहरावा गांव में शनिवार देर रात एक 35 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रानी (35) पत्नी राम धनी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रानी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं, को छोड़ गई हैं। उनका मायका अजगैन थाना क्षेत्र के जैतखेड़ा गांव में बताया गया है। परिजनों के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है जब पति राम धनी मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे। रविवार सुबह जब वह काम से लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी रानी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। उस समय तीनों बच्चे घर में ही सो रहे थे। पति राम धनी ने बताया, "मैं काम पर गया था और सुबह लौटने पर पत्नी को फांसी पर लटका देखा। हमारे तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक बेटा। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और आत्महत्या का कारण भी हमें पता नहीं है।" सोहरामऊ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकेवर में प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला:24 घंटे पहले घर से हुए थे लापता, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
    Next Article
    गौरीफंटा बॉर्डर पर भारतीय नागरिक गिरफ्तार:भारत से नेपाल ले जा रहा भारतीय नागरिक 1 किलो चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment