Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकेवर में प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला:24 घंटे पहले घर से हुए थे लापता, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

    2 hours ago

    1

    0

    बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर और नगला दूजू से लापता हुए एक किशोर और एक किशोरी के शव 24 घंटे बाद एक साथ पेड़ पर लटके मिले। दोनों के शव नाला पर स्थित सुन्दर बाबा की बगिया के पास एक सूखे नीम के पेड़ से बरामद हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम गोपियापुर के निवासी ने बताया कि उनका बेटा (16 साल), जो जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था शनिवार सुबह 5 बजे घर से लापता हो गया था। इसी समय पड़ोसी गांव की एक युवती भी अपने घर से गायब हो गई थी। जिसका लापता किशोर से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों ने दिन-रात दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब 7 बजे, जब ग्रामीण आलू की खुदाई करने नाले के पास पहुंचे, तो उन्होंने सुन्दर बाबा के बाग में एक सूखे नीम के पेड़ पर दो शव लटके देखे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दोनों गांवों के परिजनों और बकेवर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र, सीओ भर्थना रामदबन मौर्य और थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला:सीएम और कमिश्नर से की लिखित शिकायत; मुकदमा दर्ज
    Next Article
    उन्नाव में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:तीन बच्चों को छोड़कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment