Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महाप्रबंधक ने गंगा घाट स्टेशनों का निरीक्षण किया:अमृत योजना व गंगा पुल मरम्मत कार्य की प्रगति जांची

    2 hours ago

    1

    0

    नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने रविवार दोपहर उन्नाव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म परिसर के साथ-साथ स्टेशन के बाहर की व्यवस्थाओं को भी गहनता से परखा। उन्होंने अमृत योजना के तहत प्रस्तावित स्टेशन के सुंदरीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों से कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद महाप्रबंधक अपने निजी सैलून से गंगा घाट रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने यात्री सुविधाओं, प्लेटफार्म की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से स्टेशन के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। गंगा घाट रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक रेलवे गंगा पुल पर चल रहे मरम्मत कार्यों को देखने पहुंचे। यहां एचबीम स्लीपर बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंगा पुल पर स्लीपर बदलने का कार्य निर्धारित समय सीमा यानी 42 दिनों में हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने महाप्रबंधक को चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण से रेलवे अधिकारियों में सक्रियता बढ़ी है और उम्मीद है कि सभी कार्य तय समय के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद अरुण सागर से मिले डाकघर के पदाधिकारी:शाहजहांपुर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का आश्वासन दिया
    Next Article
    NDA एग्जाम में फेस ऑथेंटिकेशन फेल:वाराणसी में मैनुअल जांच के बाद एंट्री, UPSC करा रहा परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment