Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत:ईंट-भट्‌ठे पर करते थे काम, वाहन लेकर फरार हुआ चालक, पुलिस ने CCTV चेक किए

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मोहनलाल (40) पुत्र जगन्नाथ के रूप में हुई है, जो ग्राम भेजवा मऊ शुक्ला खेड़ा, थाना बिहार के निवासी थे। मोहनलाल पेशे से मजदूर थे और भट्टे पर काम करते थे। वह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, मोहनलाल ट्रैक्टर लेकर किसी काम से जा रहे थे। एक्वाबाद के पास टोल टैक्स के नजदीक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक 11 वर्षीय बेटी और एक 14 वर्षीय बेटा शामिल हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों पर आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, काम से घर लौटते समय हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कानपुर ने सीतापुर को हराकर फुटबॉल मैच जीता:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, 5 दिन चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment