Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:दो बच्चे गंभीर घायल, ट्रैक्टर चालक फरार

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में पावा और अतहा गांव के बीच एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अतहा गांव निवासी 19 वर्षीय महेश पुत्र राजू अपनी बाइक से पाव बाजार जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार 12 वर्षीय विशाल और 13 वर्षीय मोहित भी इस हादसे में घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उनकी दुखद स्थिति थी। मृतक महेश चार बहनों का इकलौता भाई था। उसका परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति वाला है, और पिता मजदूरी करके घर चलाते हैं। महेश हरियाणा में काम करता था और होली का त्योहार मनाने के लिए 2 तारीख को ही घर लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी होने पर घर से निकाला:मायके से पैसे लाने का भी बनाते थे दबाव; आगरा कोर्ट ने पति समेत ससुरालियों को तलब किया
    Next Article
    देवरिया में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत:होम डिलीवरी ठप, गोदामों पर लोगों की सुबह से लंबी कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment