Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में SI भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक, 9600 अभ्यर्थी शामिल होंगे

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में 14 और 15 मार्च को होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने की तैयारी है। इसी संबंध में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए। 8 परीक्षा केन्द्र पर 9600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी अधिकारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी। सभी केंद्रों पर निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो और पहचान पत्रों का गहन सत्यापन किया जाए। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न होने दी जाए और धारा 163 के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि उन्नाव जनपद में इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 8 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रशासन द्वारा सीसीटीवी निगरानी, केंद्रों पर जैमर व्यवस्था, चेकिंग टीम और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से भी अपील की है कि वे परीक्षा नियमों का पालन करें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर से गई MBBS छात्र की जान:परिवार से मिलने पहुंचा IMA प्रतिनिधि मंडल, 12 लाख रुपए की आर्थिक मदद की
    Next Article
    बुलंदशहर में कैंपा कोला एजेंसी के नाम पर ठगी:युवक से 7.49 लाख रुपये ठगे, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment