Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में टीईटी परीक्षा आज, 1680 अभ्यर्थी शामिल होंगे:सात केंद्रों पर होगा आयोजन, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश

    7 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आज सात केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा में 1680 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को भी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और शासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीईटी परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी करने की सलाह दी गई है। जिले में परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें डीएसएन पीजी कॉलेज (ब्लॉक-ए), डीएसएन कॉलेज (ब्लॉक-बी), अटल बिहारी इंटर कॉलेज, श्याम कुमारी सेठ बाल निकुंज नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. जीनाथजी दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की कोशिश को तुरंत रोका जा सके। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि टीईटी परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि वे परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत:पीलीभीत में ड्यूटी से लौटते समय हादसा, आरोपी चालक की तलाश में पुलिस
    Next Article
    युवक की संदिग्ध मौत, शराब के नशे में घर लौटा:पत्नी को ससुराल से लाने के बाद बिगड़ी तबीयत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment