Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दो बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत:महिला और दो बच्चे गंभीर घायल कानपुर रेफर, मृतको के शवों का आज पोस्टमार्टम होगा

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मियागंज-सफीपुर मार्ग पर गौरी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चों सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। औरास थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव निवासी छोटे लाल (25) पुत्र रामचंद्र यादव अपनी भाभी मालती (35) पत्नी पुरुषोत्तम और बड़े भाई रामनरेश के बच्चों कृष्णा (7) व नैना (5) को लेकर बाइक से जा रहे थे। वे फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के जमुनिहाकच्छ गांव स्थित अपनी बहन प्रीति के घर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके पीछे दूसरी बाइक पर छोटा भाई राहुल अन्य परिजनों के साथ चल रहा था। सामने से आ रही बाइक से हुई जोरदार भिड़ंत गौरी गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही आसीवन थाना क्षेत्र के उदसाह गांव निवासी बसंत (35) पुत्र मंगल की बाइक से तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और महिला व बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया राहगीरों और पीछे से पहुंचे राहुल की मदद से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी सफीपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने छोटे लाल को मृत घोषित कर दिया। महिला मालती, दोनों बच्चों और दूसरे बाइक चालक बसंत की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही बसंत ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मृतक बाहर शहरों में करते थे मजदूरी परिजनों के अनुसार छोटे लाल बेंगलुरु में मजदूरी करता था और कुछ दिनों के लिए घर आया हुआ था। परिवार में उसके दो भाई रामनरेश और राहुल तथा दो बहनें ममता और प्रीति हैं। वहीं बसंत मुंबई के अहमदनगर स्थित एक सीमेंट उपकरण बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। वह उसी दिन सुबह घर लौटा था और दोपहर बाद सफीपुर गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एस.एन. त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मौसम साफ, 31°C पहुंचा पारा:15°C पहुंचा न्यूनतम तापमान, दिन में तेज धूप से हो रही गर्मी
    Next Article
    प्रयागराज में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा के दौरान विवाद:विभागीय अधिकारी की नाराजगी, जांच टीम को वापस भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment